Search

 
 
 

धनबाद : आईआईटी आईएसएम के छात्रों ने लगाया झाड़ू, ग्रामीणों को बताया साफ-सफाई का महत्व

 
Dhanbad : आईआईटी-आईएसएम, धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-five-temples-of-baghmara-will-become-tourist-destination-will-be-beautified/">(Dhanbad)

के सेंटर फ़ॉर सोसाइटल मिशन के छात्रों ने 4 अगस्त को स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया. संस्थान के हॉस्टल कैंपस, रामधनी स्टॉल व आसपास के स्थानों की झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की. इसके बाद पास की कोरंगा बस्ती और बगुला स्थित मल्हार बस्ती में जाकर साफ-सफाई की और ग्रामीणों को इसका महत्व समझाया. अभियान में कर्म ज्योति व फ़ास्ट फॉरवर्ड इंडिया के सदस्य भी शामिल रहे. छात्राओं ने संस्था के सैनिटरी पैड कलेक्शन सेंटर में जमा हुए सैनेटरी पैड्स को बस्ती की लड़कियों और महिलाओं के बीच वितरण किया. अभियान का नेतृत्व सेंटर फॉर सोसाइटल मिशन के हेड व मैथमेटिक्स डिपार्टमेंट के एसोसिएट प्रोफेसर संजीव आनंद साहू, देवेन और भाव्या जैन के अलावा मल्हार बस्ती के महेश महतो ने किया. प्रो. साहू ने बताया कि 11 सितंबर को साफ-सफाई अभियान लाहबनी बस्ती और धैया मिडिल स्कूल में चलाया जाएगा. अभियान में करीब 70 टेक्नोक्रेट्स ने भाग लिया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-50-plants-dried-again-in-selfie-point-at-randhir-verma-chowk-40-pots-stolen/">धनबाद

: रणधीर वर्मा चौक पर सेल्फी प्वाइंट में फिर सूख गए 50 पौधे, 40 गमले चोरी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही