Search

धनबाद : लॉटरी का अवैध कारोबार-13 : तीन राज्यों में फैला है झुनझुनवाला का नेटवर्क

  • पूरे कतरास में पवन झुनझुनवाला के ब्रांड की लॉटरी की होती है बिक्री
  • आसनसोल में पवन की लॉटरी में एक दर्जन हो चुके हैं गिरफ्तार
  • पीआर के नाम से बिकती है पवन झुनझुनवाल की लॉटरी, कुलदीप के ब्रांड का नाम पीआरके
Rizwan Shams Dhanbad : धनबाद में प्रतिबंधित लॉटरी का कारोबार जिसके कंधे के इर्द- गिर्द घूमता है, उनमें सबसे बड़ा नाम है पवन झुनझुनवाला. पवन जो डेहरी ओनसोन का रहने वाला है. डेढ़ दशकों से धनबाद में लॉटरी के अवैध कारोबार को लेकर किंग रहा है, हाल के दिनों में कई कारोबारी जरूर सामने आए हैं, लेकिन पवन का रुतबा कम नहीं है. उसका धनबाद ही नहीं, बल्कि बंगाल से लेकर बिहार तक उसका नेटवर्क फैला हुआ है. धनबाद में उसका सबसे करीबी कुलदीप अग्रवाल है, जो हाल के दिनों में लॉटरी का अवैध कारोबार कर करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित कर चुका है. कुलदीप का अपना ब्रांड भी जमकर बिक रहा है. साथ ही वो झुनझुनवाला का ब्रांड भी बेच रहा है. पवन झुनझुनवाला ने सबसे पहले गोविंदपुर के चर्चित गेसिंग किंग के साथ कारोबार किया था. इसके साथ ही उसने झुनझुनवाला के साथ कोयलांचल को गेसिंग, लॉटरी समेत कई अन्य तरह के जुआ खेल से रूबरू करा दिया. अब एक ओर गोविंदपुर का धंधेबाज खुद को इन धंधों से अलग बताता है, हालांकि लॉटरी के कारोबारी के लोग बताते हैं कि वो आज भी पर्दे के पीछे से इस कारोबार से जुड़ा है. इधर पवन झुनझुनवाला वक्त के साथ अपने कारोबार को बड़ा करता गया. धनबाद में कई लोगों के साथ काम करने के बाद फिलहाल वह और कुलदीप दोनों साथ मिलकर काम रहा है. धनबाद के कतरास क्षेत्र में पवन झुनझुनवाला की लॉटरी एक नंबर पर बेची व खरीदी जा रही है, यहां इसे टक्कर देने वाला कोई नहीं है. बता दें कि पवन की सेटिंग कई राज्यों में लॉटरी का कारोबार करने वालों के साथ है. यहां तक कहा जाता है कि लॉटरी परिणाम में हेरफेर करने की अगर धनबाद में किसी की ताकत है तो वह सिर्फ पवन झुनझुनवाला ही है. यानी पवन लॉटरी इनाम में हेरफरे कर मुनाफा कमाने का दम रखता है.

सलाहउद्दीन पर्दे के पीछे का किंग

गेसिंग किंग के नाम से मशहूर गोविंदपुर का सलाहउद्दीन अब पर्दे के पीछे से खेल रहा है. सूचना है कि लॉटरी के कारोबार में उसने अपना रोल बदल लिया है, अब धंधेबाजों को वह लॉटरी छाप कर देता है. पहले उसने गोविंदपुर में एक मशीन भी लगाई थी. बाद में लॉटरी कारोबारियों को बंगाल भेजने लगा. बंगाल के बारे में चर्चा ये है कि वहां उसके एक खास रिश्तेदार की मशीन है, जहां लॉटरी छपवाने पर उसे कमीशन मिलता है. उसके खिलाफ विभिन्न थानों में डेढ़ दर्जन मुकमदे कायम हुए हैं, कई बार वो जेल भी जा चुका है. कुछ दिनों में आइपीएल जैसे बड़ा टूर्नामेंट भी शुरू होने वाला है, धनबाद के कई शातिर इस टूर्नामेंट में लाखों-करोड़ों का वारा-न्यारा करेंगे. इधर सलाहउद्दीन का कहना है कि उसने अपने सारे गलत कारोबार बंद कर दिए हैं. अब वह ईमानदारी की जिंदगी गुजार रहा है. उसे किसी भी गलत कार्य से कोई लेना देना नहीं है. गोविंदपुर में अपना अस्पताल है, यहीं लोगों की खिदमत करता हूं.

शुभम संदेश की मुहिम का असर

रांची से आई सीआईडी टीम, स्टेशन में एक को धरा

धनबाद में अवैध लॉटरी के कारोबार को अपराध अनुसंधान विभाग रांची मुख्यालय ने काफी गंभीरता से लिया है. इस मामले को लेकर रांची से एक टीम मंगलवार को धनबाद पहुंची थी, टीम ने धनबाद के रेलवे स्टेशन से एक हॉकर को उठाया है. हॉकर से टीम पूछताछ करने में जुटी है. टीम उससे धनबाद में लॉटरी के कारोबार करने वालों की जानकारी ले रही है. बता दें कि धनबाद में लॉटरी का कारोबार प्रतिदिन करोड़ों का हो चुका है. इस कारोबार में सैकड़ों हॉकर हैं, जो प्रतिदिन लॉटरी बेचा करते हैं. रांची अपराध अनुसंधान विभाग को भी कई माध्यम से इस अवैध कारोबार के मिलने की बात कही जा रही है, जिसमें इस गोरखधंधे का जिक्र था, शुभम संदेश ने इस मामले को पूरी गंभीरता से उठाया और लॉटरी से करोड़ों का साम्राज्य खड़ा करने वालों को बेनकाब करने का काम किया है. इसे भी पढ़ें : Breaking">https://lagatar.in/big-blow-to-jmm-sita-soren-joins-bjp/">Breaking

: सीता सोरेन ने थामा बीजेपी का दामन, कहा- झारखंड को बचाने के लिए पार्टी में हुईं शामिल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp