Search

 
 
 

धनबाद: हरिहरपुर में  आपकी सरकार आपके द्वार, उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

 
 Gomoh: गोमो (Gomoh)  आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार के तहत 22 अक्तूबर शनिवार को   तोपचांची प्रखंड के ग्राम पंचायत सचिवालय हरिहरपुर  में शिविर लगाया गया. शिविर में ग्रामीणों की भारी  भीड़  जुटी. डी  आर  डी  ए  डायरेक्टर मुमताज अली अहमद, प्रमुख आनन्द महतो, मुखिया  तबस्सुम  खातून, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि हीरामन  नायक ने संयुक्त रूप से दीप जला कर  शिवर का उद्घाटन किया. इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य नौशाद अंसारी, शंकर पांडेय आदि मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन  प्रधान लिपिक महेंद्र कुमार ने किया. उद्घोषणों में  ग्रामीणों को योजना की जानकारी दी गई और लाभ उठाने की अपील की गई. कहा गया कि को राज्य सरकार की अनेक  योजना लेकर आपके द्वार पहुंची है. शिविर में समस्याओ को लेकर ग्रामीण हाथ में आवेदन लिये  काउंटर पर  खडे नजर आये.  लाइन में  महिलाएं भी भारी संख्या में खडी रही. कई बार महिलाएं आपस में उलझती भी दिखी. शिविर में विभिन्न विभागों के 18 स्टॉल लगाए गए थे.  गरीब व असहाय लोगों के बीच  कम्बल का वितरण किया गया, जबकि कई लोगों को पेंशन व  राशन कार्ड की  स्वीकृति का पत्र भी सौंपा गया. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-invitation-to-the-accident-giving-firecracker-shop-adorned-at-the-square-squares-of-the-city/">धनबाद

: शहर के चौक-चौराहों पर सजी पटाखे की दुकान दे रही हादसे को आमंत्रण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही