Search

धनबाद : कुमारधुबी में युवक ने फांसी के फंदे पर झूलकर दे दी जान

Nirsa : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/if-you-want-to-do-construction-work-on-your-land-in-dhanbad-district-then-you-will-have-to-pay-extortion/">(Dhanbad)

जिले के कुमारधुबी क्षेत्र के गाड़ीखाना निवासी एक युवक रवि बाउरी (30 वर्ष)  ने 16 जून को फांसी का फंदा लगाकर आत्‍महत्‍या कर ली. वह दिहाड़ी मजदूर था. कुमारधुबी ओपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है. घटना के बाद से गांव में मातम छा गया. रवि बाउरी के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पड़ोसियों के अनुसार, रवि बाउरी की मजदूरी की कमाई से ही परिवार चलता था. इसके बावजूद पत्नी के साथ उसका अक्‍सर झगड़ा होता रहता था. दो दिन पत्नी झगड़ा कर अपने मायके चली गई. इससे रवि बाउरी काफी तनाव में था और फंदे पर झूलकर जान दे दी. रवि की मां ने बेटे की मौत के लिए उसकी पत्‍नी को जिम्मेदार ठहराया है. उसने कहा कि 15 जून की रात काम से लौटने के बाद रवि अपने कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर तेज आवाज में गाना सुन रहा था. मां ने कमरे में ही उसे खाना ले जाकर दिया. सुबह जब दरवाजा खोला गया, तो वह फंदे से लटका मिला. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. बताते चलें कि‍ रवि की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है. चार माह पहले उसने दूसरी शादी की थी. पुलिस जांच में जुट गई है. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-former-zip-member-santosh-mahto-has-spread-the-empire-of-fraud-on-the-strength-of-his-influence/">धनबाद:

पूर्व जिप सदस्य संतोष महतो ने अपनी रसूख के बल पर फैलाया है ठगी का साम्राज्य [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//