Sindri : सिंदरी (Sindri) भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर रविवार 8 मई को सिंदरी में हेमंत सरकार की शव यात्रा निकाली और और पुतला दहन किया. भाजपाइयों का कहना था कि कि हेमंत सोरेन ने अपने कार्यकाल में झारखंड को लूट का अड्डा बना दिया है. जिस विभाग के हेमंत सोरेन मंत्री हैं, उसी के सचिव के यहां करोड़ों रुपये मिल रहे हैं. साबित हो गया है कि मुख्यमंत्री स्वयं भ्रष्टाचार में लिप्त हैं. उनके विभाग की सचिव पूजा सिंघल को अभी तक निलंबित नहीं किया गया, जो आश्चर्यजनक है. झारखंड में आए दिन बलात्कार, मर्डर, कोयले की चोरी आम बात हो गयी है. इस सरकार को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है. शव यात्रा में भाजपा के सिंदरी नगर अध्यक्ष अरविंद पाठक, जिला कार्यसमिति सदस्य सुमन चौधरी, ब्रजेश सिंह, रंजना शर्मा, अनुसूचित जाती मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रकाश बाउरी, नगर महामंत्री इन्द्र मोहन सिंह, नगर उपाध्यक्ष गणपति बाउरी, मनीष सिन्हा, नगर मंत्री ज्ञान मोहन सिंह, विजय नाहा, नगर संयोजक अमरेन्द्र सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुशांत महतो, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष बिरेन्द्र प्रसाद, युवा मोर्चा महामंत्री संदीप पांडेय, युवा मोर्चा मंत्री अविनाश देव, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिमा सिंह, महिला महामंत्री चुमकी देवी, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला मंत्री चंद्रावती देवी, विजय कुमार, किसान मोर्चा अध्यक्ष नकुल सिंह, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार सिंह, किसान मोर्चा मंत्री गोपी पाल, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष प्रदीप हाड़ी, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष इंदरजीत सिंह, ओबीसी मोर्चा के महामंत्री रमेश साव, सुनील शर्मा, कमला देवी, कुमार राजेश, ओम प्रकाश सिंह, चंचल, सूरज उपाध्याय, शिव प्रकाश, मोहित मिश्रा आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-bjp-curses-hemant-sarkar-takes-out-funeral-procession/">धनबाद:
भाजपा ने हेमंत सरकार को कोसा, शवयात्रा निकाली [wpse_comments_template]
भाजपा ने हेमंत सरकार को कोसा, शवयात्रा निकाली [wpse_comments_template]
Leave a Comment