Search

 
 
 

धनबाद : यूनियन की बैठक में निरसा से अरूप चटर्जी को जीताने का संकल्प

 
Nirsa : बिहार कोलियरी कामगार यूनियन (बीसीकेयू) व कोल माइंस वर्कर्स यूनियन (सीएमडब्ल्यूयू) की बैठक रविवार को निरसा स्थित कार्यालय में हुई. अध्यक्षता बीसीकेयू सचिव आगम राम ने की. बैठक में निरसा विधानसभा सीट से इंडिया गठबंधन समर्थित भाकपा माले के प्रत्याशी अरूप चटर्जी को जीताने का संकल्प लिया गया. यूनियन के महामंत्री पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि केन्द्र सरकार सभी सार्वजनिक उद्योगों का निजीकरण कर रही है. श्रम कानूनों को समाप्त कर मजदूरों के अधिकार छीने जा रहे हैं. भाजपा ने झारखंड में पिछले 5 वर्षों से राज्य सरकार को अस्थिर करने का काम किया. स्थानीय विधायक का क्षेत्र की जनता व विकास से कोई सरोकार नहीं रहा. मजदूरों की लड़ाई में हम हमेशा मजदूरों के साथ रहे हैं. मौके पर कार्तिक चन्द्र दत्ता, उपेन्द्र सिंह, जगदीश शर्मा, हरेन्द्र सिंह, रामजी यादव, श्रीकान्त सिंह, अभित मुखजी आदि मौजूद रहे. यह भी पढ़ें : सुप्रियो">https://lagatar.in/supriyo-bhattacharya-accused-chief-electoral-officer-k-ravi-kumar-av-homkar-and-sanjay-anand-latkar/">सुप्रियो

भट्टाचार्य ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार, एवी होमकर व संजय लाटकर पर लगाया आरोप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही