Search

 
 
 

धनबाद : उपायुक्त के जनता दरबार में महिला ने लगाई पुत्र के इलाज की गुहार

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) उपायुक्त संदीप सिंह के जनता दरबार में 20 सितंबर मंगलवार को बलियापुर प्रखंड के मुकुंदा पंचायत की एक महिला ने पुत्र के इलाज के लिए फरियाद ले कर पहुंची. महिला ने उपायुक्त को बताया कि उसका पुत्र गंभीर बीमारी से पीड़ित है. सांस लेने में तकलीफ होती है. वह पुत्र का इलाज कराने में असमर्थ है. उन्हें सरकारी मदद दी जाए. उपायुक्त पीड़ित महिला से पूछा कि उनके पास आयुष्मान कार्ड है या नहीं है. महिला ने कहा कि उनके पास न तो राशन कार्ड है,  न आयुष्मान कार्ड. सरकार से कोई सुविधा भी उन्हें नहीं मिल रही है. वह करकट के घर में रहती है, जहां बिजली भी उपलब्ध नहीं है. पति नेत्र से दिव्यांग है. उपायुक्त ने पीड़ित महिला की बात सुन कर बलियापुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी से दूरभाष पर संपर्क किया और महिला के पुत्र के इलाज के लिए एमओआईसी से बातचीत कर त्वरित सहायता प्रदान करने सहित राशन कार्ड बनाने व सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजना की सुविधाएं प्रदान करने का भी निर्देश दिया. जनता दरबार में बीसीसीएल द्वारा 1992 में जमीन अधिग्रहण करने के बाद 30 साल से मुआवजा नहीं देने, कोविड टीकाकरण का काम करने के बाद एक साल से वेतन नहीं मिलने, बीसीसीएल द्वारा 25 साल पहले जमीन अधिग्रहण करने के बाद परिवार के 8 सदस्यों में से केवल 4 को नौकरी देने और मुआवजा से वंचित रखने, सितंबर 2021 से कम राशन मिलने, रसीद कटवा कर पीडीएस डीलर द्वारा राशन नहीं देने, एनएच 2 द्वारा 2016 में अधिग्रहित जमीन का मुआवजा नहीं देने, निजी जमीन पर जबरन नाला बनाने, गलत कागजात बनाकर संपत्ति हड़पने, पुत्र द्वारा मकान पर जबरन कब्जा कर मारपीट करने सहित कई मामलों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए. उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को मामलों के निष्पादन का निर्देश दिया. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-twenty-years-rigorous-imprisonment-for-the-accused-of-raping-a-minor-girl/">धनबाद

: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी को बीस वर्ष सश्रम कारावास [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही