Search

 
 
 

धनबादः बकाया मानदेय की मांग को लेकर जलसहियाओं का बेमियादी धरना शुरू

जलसहिया रीना सिंह ने बताया कि उन्हें हर माह मात्र 1000 मानदेय मिलता है, जो कि 37 महीनों से लंबित है. वहीं, 2000 रुपए मासिक प्रोत्साहन राशि भी 9 माह से नहीं दी गई है.
 

Dhanbad : 37 माह का बकाया मानदेय व 9 माह की प्रोत्साहन राशि की मांग को लेकर धनबाद जिले की जलसहियाओं का अनिश्चितकालीन धरना गुरुवार को रणधीर वर्मा चौक पर शुरू हुआ. धरने पर जिले भर से करीब 1450 जलसहियाएं बैठी हैं. उन्होंने हमें काम चाहिए, काम के बदले दाम चाहिए जैसे नारों के साथ अपनी आवाज बुलंद की. धरना स्थल पर मौजूद जलसहिया रीना सिंह ने बताया कि उन्हें हर माह मात्र 1000 मानदेय मिलता है, जो कि 37 महीनों से लंबित है. इसके अलावा उन्हें मिलने वाली 2000 मासिक प्रोत्साहन राशि भी बीते 9 माह से नहीं दी गई है.

उन्होंने कहा कि शौचालय से लेकर पेयजल आपूर्ति तक के कार्यों में उनकी अहम भूमिका रही है, फिर भी अब काम ठेकेदारों को सौंप दिया गया है और उन्हें पूरी तरह से दरकिनार किया जा रहा है. धरना पर बैठीं जलसहियाओं ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी सभी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है, धरना जारी रहेगा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही