Search

 
 
 

मॉक पार्लियामेंट में बोले गिरिराज, आपातकाल के काले दिन को कभी नहीं भुलाया जा सकता

केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि आपातकाल के काले दिन पूरे देश के लिए एक महत्वपूर्ण अध्याय है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता. उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या का दिन था और आज भी हमें इसकी याद दिलाने की जरूरत है
 

Ranchi :  केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि आपातकाल के काले दिन पूरे देश के लिए एक महत्वपूर्ण अध्याय है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता. उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या का दिन था और आज भी हमें इसकी याद दिलाने की जरूरत है. वे गुरुवार को  पुराना विधानसभा में आयोजित मॉक पार्लियामेंट कार्यक्रम में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों से झारखंड बचाने का आग्रह किया और कहा कि सभी दल एक होकर झारखंड को बचाने का कार्य करें.

 

Uploaded Image

 

 

लालू प्रसाद यादव पर तंज, परिवार संभल नहीं रहा, वेटा रिवोल्ट किए हुए है

गिरिराज सिंह ने लालू प्रसाद यादव पर तंज कसते हुए कहा कि वह सिर्फ मुंगेरी लाल के हसीन सपने ही नहीं देख रहे हैं, बल्कि सरकार बनाने के सपने भी देख रहे हैं. उन्होंने कहा कि परिवार इनसे संभल नहीं रहा है और बेटा रिवोल्ट किए हुए हैं.

 

बिहार में एनडीए बनेगी सरकार

गिरिराज सिंह ने दावा किया कि बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी. उन्होंने कहा कि झारखंड को लेकर उन्होंने कहा कि झारखंड बारूद की ढेर पर है और जमाई टोला को खतरा है. गिरिराज सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 साल के कार्यकाल को स्वर्णिम काल करार देते हुए कहा कि यह लोकतंत्र, विकास और राष्ट्रवाद का प्रतीक है.

 

कांग्रेस अध्यक्ष को थेथरलॉजी का शिकार बताया

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयानों पर पलटवार करते हुए गिरिराज सिंह ने उन्हें थेथरलॉजी का शिकार बताया और कहा कि जो लोग लोकतंत्र का गला घोंट चुके हैं, अब वही हमें संविधान की दुहाई दे रहे हैं.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही