Search

 
 
 

धनबाद : जीवन ज्योति विद्यालय को इनरव्हील क्लब ने दिये कई जरूरी सामान

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) इनरव्हील क्लब ऑफ धनबाद में इनरव्हील क्लब बिहार झारखंड की चेयरमैन रीता झा ने दिव्यांग बच्चों के विशेष विद्यालय जीवन ज्योति की व्वस्था का जायजा लिया. जीवन ज्योति की प्राचार्या अपर्णा दास ने उन्हें विद्यालय के क्रियाकलापों की जानकारी दी. कहा कि विगत 32 वर्षों से जीवन ज्योति दिव्यांग बच्चों को शिक्षण-प्रशिक्षण दे कर उनके सशक्तीकरण का प्रयास कर रही है. डॉ रीता झा ने जीवन ज्योति के कार्यों की प्रशंसा की. विद्यालय को हरसंभव मदद देने का आश्वासन भी दिया. जीवन ज्योति विद्यालय प्रांगण में व्यावसायिक प्रशिक्षण हेतु पौधों की नर्सरी का उद्घाटन मुख्य अतिथि रीता झा ने किया. बच्चों ने आगंतुकों के समक्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. इनरव्हील क्लब ऑफ धनबाद की अध्यक्ष शिल्पा रस्तोगी ने जानकारी दी कि क्लब की ओर से ओमप्रकाश वर्मा को व्हीलचेयर प्रदान किया गया है. जीवन ज्योति विद्यालय को सोलर लाइट, सेंसरी गेट ट्रेनिंग टूल्स एवं नोटिस बोर्ड प्रदान किया जा रहा है. उन्होंने भविष्य में भी विद्यालय को मदद देने का आश्वासन दिया. इस मौके पर सुश्री अपर्णा दास, सोनल संघवी, अनु नारंग, मीनाक्षी खेमका, पोलोमी सिन्हा, आशा चन्चनी एवं जीवन ज्योति विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे. यह भी पढ़ें:  धनबाद">https://lagatar.in/patients-upset-due-to-lack-of-x-ray-system-in-dhanbad-sadar-hospital/">धनबाद

सदर अस्पताल में एक्स-रे की व्यवस्था नहीं होने से मरीज परेशान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही