Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad  : पीएमईजीपी के लंबित आवेदनों को शीघ्र निपटाने का निर्देश

Advertisement
Advertisement
Dhanbad  : अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) डॉ कुमार ताराचंद ने बुधवार को समाहरणालय के सभागार में प्रधानमंत्री इम्प्लॉयमेंट जेनरेशन प्रोग्राम  (पीएमईजीपी) की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने पीएमईजीपी के लंबित आवेदनों को निष्पादित करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें- नीरज">https://lagatar.in/javelin-won-neeraj-chopra-gold-starts-e-auction-can-bid-october-7/">नीरज

चोपड़ा को गोल्ड दिलाने वाले जेवलिन की ई-नीलामी शुरू, सात अक्टूबर तक लगा सकते हैं बोली

प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी

बैठक में महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र ने सभी को पीएमईजीपी योजना अंतर्गत आवेदन से लेकर ऋण की स्वीकृति तक की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी. साथ ही प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम अंतर्गत धनबाद जिले का लक्ष्य एवं उसके विरुद्ध उपलब्धि से अवगत कराया. इसे भी पढ़ें-तपकरा">https://lagatar.in/tapkara-op-in-charge-associate-arrested-red-handed-taking-10-thousand-bribe-acb-action/">तपकरा

ओपी प्रभारी अपने सहयोगी के साथ 10 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, ACB ने की कार्रवाई

दंडाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम अंतर्गत धनबाद जिले में लक्ष्य के विरुद्ध उपलब्धि प्राप्त नहीं करने एवं किसान क्रेडिट कार्ड योजना अंतर्गत बैंकों द्वारा गंभीरता से कार्रवाई नहीं करने पर अपर जिला दंडाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिये विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है. जिसमें आर्थिक एवं वित्तीय सुरक्षा का पूरी तरह से सरकार निर्वहन करती है. इसके बावजूद भी बैंकों द्वारा ऐसी योजनाओं में रुचि लेकर कार्य नहीं करना उनके गैर जिम्मेदाराना एवं उदासीन कार्यशैली को दर्शाता है. इसे भी पढ़ें-गिरिडीह-गांडेय">https://lagatar.in/the-condition-of-giridih-gandeya-via-udanabad-road-is-bad-it-is-difficult-for-people-to-walk-on-the-dilapidated-road/">गिरिडीह-गांडेय

वाया उदनाबाद पथ का हाल बेहाल, जर्जर सड़क पर लोगों का चलना मुश्किल

व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश

साथ ही उन्होंने सभी बैंकों के प्रतिनिधियों को यथाशीघ्र सभी आवेदनों को स्वीकृत अथवा सही नहीं पाए जाने पर अस्वीकृत करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा आवेदकों को यह जानने का पूरा अधिकार है कि उनके आवेदनों पर क्या प्रतिक्रिया दी जा रही है. यदि आवेदन को अस्वीकृत किया जाता है तो, अस्वीकृति का पूर्ण कारण दर्शाना सभी के लिए अनिवार्य होगा. उन्होंने कहा कि पीएमईजीपी योजना के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया. साथ ही अब प्रत्येक माह इस योजना के प्रगति की समीक्षा करने का भी निर्णय बैठक में लिया गया. साथ ही उन्होंने बैंक के प्रतिनिधियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि लोक कल्याण के कार्यों को जिम्मेदारी पूर्वक पूरी गंभीरता से निभाएं. [wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही