Search

 
 
 

धनबादः स्टील गेट में सघन वाहन जांच अभियान,  बिना नंबर व फर्जी दस्तावेज वालों पर विशेष नजर

स्टील गेट स्थित दुर्गा मंदिर के समीप बुधवार को ट्रैफिक पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया. यह अभियान ट्रैफिक डीएसपी अरविन्द कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाया गया. इस दौरान करीब 100 वाहनों की बारीकी से जांच की गई, जिसमें कई वाहन चालक नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए गए.
 

Dhanbad : धनबाद शहर के स्टील गेट स्थित दुर्गा मंदिर के समीप बुधवार को ट्रैफिक पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया. यह अभियान ट्रैफिक डीएसपी अरविन्द कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाया गया. इस दौरान करीब 100 वाहनों की बारीकी से जांच की गई, जिसमें कई वाहन चालक नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए गए.


ट्रैफिक डीएसपी ने बताया कि शहर में इस तरह का अभियान लगातार जारी रहेगा. ताकि लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़े और कानून का पालन सुनिश्चित किया जा सके. उन्होंने विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने की अनिवार्यता पर जोर दिया. कहा कि पीछे बैठने वाले के लिए भी हेलमेट पहनना अब अनिवार्य है.

 


अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट, फर्जी कागजात और जरूरी दस्तावेजों के बिना चलने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई. कई के चालान भी काटे गए. पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की कि जरूरी दस्तावेज साथ रखें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और सुरक्षित ड्राइविंग अपनाएं. ताकि सड़क दुर्घटनाओं और अपराधों को रोका जा सके.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही