Search

 
 
 

धनबाद : महासप्तमी को बेलवरण के साथ मां दुर्गा का आवाहन

 

कतरास-बाघमारा के पूजा पंडालों में जुट रही भक्तों की भीड़

Katras : कतरास व बाघमारा क्षेत्र के पूजा पंडालों के पट खुलने के साथ ही माता रानी के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी है. पूरा इलाका मां दुर्गा की भक्ति में लीन है. कतरास के रानी बाजार, रेलवे इंस्टीट्यूट मैदान व माटीगढ़ कॉलोनी में भव्य पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की जा रही है. महासप्तमी के दिन शनिवार को बेववरण के साथ माता का आवाहन किया गया. लोग गाजे-बाज़े के साथ मां की अनुकृति को पूजा पंडाल से तालाब ले गए और वहां विधिवत पूजा के बाद पुन: पूजा पंडाल लाकर स्थापित किया गया. देवी के गीतों की धुन से वातावरण भक्तिमय बना हुआ.लोग परिवार के साथ पंडालों में पहुंचकर माता के चरणों में मत्था टेक रहे हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-tribute-paid-to-martyred-police-personnel-on-remembrance-day/">धनबाद

: संस्मरण दिवस पर शहीद पुलिस जवानों को दी गई श्रद्धांजलि
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही