Search

 
 
 

धनबाद: हरिना कॉलोनी रोड से गुजरना नहीं रहा आसान, दुकानदार-ग्राहक सभी परेशान

 
Katras/ Baghmara : हरिना बाजार कॉलोनी रोड की नारकीय स्थिति के कारण लोगों का चलना-फिरना भी मुश्किल हो गया है. बाजार में लोग खरीदारी करने आते हैं, मगर उन्हें रोड की हालत से रू ब रू होना पड़ता है. समीप ही हरिना कॉलोनी है, जहां से पानी का बह कर जमा हो जाता है, जो लोगों की मुसीबत का कारण बन जाता है. कॉलोनी रोड की सड़कें भी टूट फूट गई हैं, जिस पर चलना आसान नहीं है. इस टूटी-फूटी सड़क की मरम्मत की चिंता बीसीसीएल अधिकारियों को नहीं है. स्थानीय जन प्रतिनिधि भी उदासीन हैं. फलस्वरूप हरिना बाजार के लोगों क़ो सड़क की हालत से रोजाना जूझना पड़ता है. [caption id="attachment_585756" align="aligncenter" width="200"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/SHASHI-KANT-SHARAN-200x300.jpeg"

alt="" width="200" height="300" /> शशिकांत शरण[/caption] कॉलोनी रोड में स्थित हरि ज्वेलर्स के मालिक शशिकांत शरण ने कहा कि खराब सड़क के कारण दुकान में कस्टमर आने से कतराते हैं. रोड के किनारे नाली भी नहीं है. पानी रोड पर ही बहता रहता है. उन्होंने कहा कि स्थानीय जन प्रतिनिधियों की लापरवाही के कारण इस जर्जर सड़क का निर्माण नहीं हो पा रहा है. [caption id="attachment_585757" align="aligncenter" width="244"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/SANJAY-SAW-244x300.jpeg"

alt="" width="244" height="300" /> संजय साव[/caption] इलेक्ट्रिक दुकान के मालिक ने संजय कुमार साव कहते हैं कि यहां की खराब सड़क में दिन भर बीसीसीएल कॉलोनी का पानी आता रहता है. हालत यह है कि बाजार में खरीदारी करने आनेवाले लोगो क़ो भारी परेशानी झेलनी पड़ती है. [caption id="attachment_585758" align="aligncenter" width="210"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/SHAM-SHER-ALAM-210x300.jpeg"

alt="" width="210" height="300" /> शमशेर आलम[/caption] हिन्द बटन के मालिक शमशेर आलम ने भी सिकायती लहजे में कहा कि कॉलोनी की सड़क कई वर्षों से खराब है. परंतु पुनर्निर्माण क़ो लेकर संबंधित संस्था गंभीर नहीं है. लोग मुश्कल में हैं, जबकि सड़क की दशा दिन प्रति दिन खराब हो रही है. [caption id="attachment_585759" align="aligncenter" width="224"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/SUBODH-GUPTA-224x300.jpeg"

alt="" width="224" height="300" /> सुबोध कुमार गुप्ता[/caption] मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक दुकान के संचालक सुबोध कुमार गुप्ता ने भी हरिना कॉलोनी रोड की हालत पर चिंता प्रकट की. कहा कि सड़क पर दिन भर पानी भरा रहने से जगह-जगह टूट रही है. उन्होंने जनहित में हरिना कॉलोनी रोड एवं नाली निर्माण की मांग की है. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-75-percent-local-people-got-jobs-in-outsourcing-company-as-well/">धनबाद:

आउटसोर्सिंग कंपनी में भी मिले 75 प्रतिशत स्थानीय लोगों को नौकरी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही