Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad : ITBP जवान की सड़क हादसे में मौत, सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

जानकारी के अनुसार, बबन शर्मा एक दिन की छुट्टी पर अपने घर कुमारधुबी आए थे. सोमवार को वे अपनी बाइक से रांची ड्यूटी पर लौट रहे थे. इसी दौरान रामगढ़ के गोला चौक के पास उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई.
Advertisement
Advertisement
  • रांची में थी आईटीबीपी जवान की पोस्टिंग
  • धनबाद से रांची लौटने के दौरान रामगढ़ में हुआ हादसा

Dhanbad :  जिले के कुमारधुबी पंचमोहली निवासी और आईटीबीपी (ITBP) के जवान बबन शर्मा उर्फ गुड्डू की रामगढ़ में सड़क हादसे में मौत हो गई. उनकी पोस्टिंग रांची में थी. बबन शर्मा उर्फ गुड्डू की मौत की खबर के बाद गांव में शौक की लहर है.

 

जानकारी के अनुसार, बबन शर्मा एक दिन की छुट्टी पर अपने घर कुमारधुबी आए थे. सोमवार को वे अपनी बाइक से रांची ड्यूटी पर लौट रहे थे. इसी दौरान रामगढ़ के गोला चौक के पास उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. 

 

घटना की सूचना मिलने पर रांची ITBP कैंप से अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गई. ITBP के जवान बुधवार की सुबह रांची कैंप से जवान का पार्थिव शरीर तिरंगे में लपेटकर कुमारधुबी लाए, जहां राष्ट्रीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही