- 13 तक आवेदन का मौका
- 14 अगस्त को मेरिट लिस्ट की जाएगी जारी
- इसी दिन काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन भी होगा शुरू
- 20 अगस्त को च्वाइस सुधार का मौका
Ranchi : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने NEET UG 2026 के आधार पर MBBS, BDS और BHMS में एडमिशन के लिए नया शेड्यूल जारी किया है. स्टेट कोटा की सीटों पर एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 13 अगस्त कर दी गई है.
पहले आवेदन की अंतिम तारीख 11 अगस्त 2026 दोपहर 3 बजे तक थी. वहीं जिन उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कर लिया है, वे 13 अगस्त को शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकेंगे. आवेदन जमा करने और फॉर्म एडिट करने की प्रक्रिया 13 अगस्त की रात 12 बजे तक जारी रहेगी.
14 अगस्त को आएगी मेरिट लिस्ट, काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू होगा
JCECEB की ओर से स्टेट मेरिट लिस्ट 14 अगस्त को जारी की जाएगी. पहले इसे 12 अगस्त को जारी किया जाना था. वहीं पहले राउंड की ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन और कॉलेज की पसंद भरने की प्रक्रिया 14 अगस्त से शुरू होगी. उम्मीदवार 19 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग कर सकेंगे.
20 अगस्त को च्वाइस सुधार का मौका
उम्मीदवार 20 अगस्त 2026 को अपनी भरी हुई च्वाइस में जरूरी बदलाव कर सकेंगे. इसके बाद सीट आवंटन की प्रक्रिया होगी. सीट आवंटन और प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करने की प्रक्रिया 22 अगस्त से 28 अगस्त 2026 तक चलेगी.
23 से 28 अगस्त तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन
जिन उम्मीदवारों को सीट मिलेगी, उन्हें 23 अगस्त से 28 अगस्त 2026 के बीच संबंधित संस्थान में जाकर दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा. इसी दौरान एडमिशन की प्रक्रिया भी पूरी करनी होगी.
बाकी नियम और शर्तें पहले की तरह रहेंगी
JCECEB ने स्पष्ट किया है कि 6 अगस्त को अखबारों और बोर्ड की वेबसाइट पर जारी विज्ञापन में केवल तारीखों में बदलाव किया गया है. बाकी सभी नियम और शर्तें पहले की तरह ही लागू रहेंगी. उम्मीदवारों को एडमिशन से जुड़ी जानकारी के लिए JCECEB की वेबसाइट के Important Notice सेक्शन को नियमित रूप से देखने की सलाह दी गई है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें