Search

 
 
 

धनबाद: फुसबंगला चौक से तीन घंटे बाद जाम हटा

 
Dhanbad :  फुसबंगला चौक के निकट 18 जून को तीन घंटे के बाद सड़क जाम टूटा. यहां ट्रक की चपेट में आने से सुदामडीह के रहने वाले 52 वर्षीय सुमेर कुमार मेहता की मौत हो गई थी. वे मोटरसाइकिल संख्या-जेएच 10 एल-6267 पर सवार थे. मौत से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया था. थाना प्रभारी के आश्वासन-समझाने के बाद सड़क जाम हटा. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुदामडीह निवासी जगदंबा मेडिकल स्टोर संचालक सुमेर कुमार मेहता मोटरसाइकिल से झरिया की ओर जा रहे थे. झरिया की ओर से आ रही ट्रक की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मेहता की मौत हो गई. शमशेर आलम, उमेश यादव, उपेन्द्र विश्वकर्मा, अभिषेक पांडेय आदि सड़क जाम में शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/agnipath-protest-caught-fire-in-dhanbad-akash-march-and-effigy-burning/">धनबाद

में Agnipath विरोध ने तूल पकड़ा, आक्रोश मार्च और पुतला दहन [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही