Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : हीरापुर की ज्वेलर्स दुकान में लाखों के गहनों की चोरी

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद के हीरापुर हटिया स्थित कृष्णा ज्वेलर्स में बुधवार की रात चोरों ने शटर तोड़ कर लाखों रुपए के जेवरात की चोरी कर ली. वारदात की खबर पाकर धनबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की. पुलिस आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है. प्रतिष्ठान संचालक कृष्ण प्रसाद ने बताया कि बुधवार की रात दुकान बंद कर वह विनोद नगर स्थित अपने आवास चले गए. गुरुवार की सुबह पड़ोस के दुकानदारों ने उन्हें फोन कर बताया कि दुकान का शटर टूटा हुआ है. सूचना मिलते ही वह दुकान पहुंचे, तो देखा आधा शटर खुला हुआ है. दुकान में रखे सोने व चांदी के जेवरात चोर ले गए हैं. चोरी गए जेवरात की कीमत करीब सात लाख रुपये आंकी जा रही है. पड़ोस की दुकानों में लगे सीसीटीवी के फुटेज में दो चोर वारदात को अंजाम देते दिख रही हैं. थाना प्रभारी राजेश कुमार ने मौके पर पहुंचक तहकीकात की. उन्होंने बताया कि फुटेज देखकर वारदात में शामिल अपराधियों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है. जल्द ही अपराधी सलाखों के पीछे होंगे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-congressmen-burnt-effigy-of-pm-modi/#google_vignette">धनबाद

: कांग्रेसियों ने पीएम मोदी का फूंका पुतला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही