Search

 
 
 

धनबादः हजारीबाग कांड को लेकर झामुमो का भाजपा पर हमला, पुलिस की सराहना

धनबाद जिला झामुमो अध्यक्ष लखी सोरेन ने घटना को मानवता को शर्मसार करने वाला बताते हुए कहा कि भाजपा ने इस संवेदनशील मामले को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है.
 
प्रेसवार्ता में जानकारी देते झामुमो नेता.

Dhanbad : हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के कुसुंबा गांव में बच्ची की हत्या की घटना ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है. इस घटना को लेकर जहां आम लोगों में आक्रोश है, वहीं राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है. धनबाद जिला झामुमो ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. जिला अध्यक्ष लखी सोरेन ने घटना को मानवता को शर्मसार करने वाला बताते हुए कहा कि भाजपा ने इस संवेदनशील मामले को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है.


उन्होंने कहा कि भाजपा ने 3 अप्रैल को इस मुद्दे पर बंद बुलाया था लेकिन जैसे ही पुलिस जांच में सच्चाई सामने आई, पार्टी को बंद वापस लेना पड़ा. इस मामले में बिना तथ्यों की पुष्टि किए भाजपा ने राज्य सरकार व कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाकर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास किया.

 


जिला सचिव मन्नू आलम ने कहा कि पुलिस जांच में इस जघन्य हत्या के मुख्य आरोपी के रूप में भीम राम की पहचान हुई है, जो भाजपा से जुड़ा है. उन्होंने कहा कि घटना के बाद भाजपा नेताओं ने माहौल को तनावपूर्ण बनाने की कोशिश की थी. सच्चाई सामने आने के बाद अब उनकी चुप्पी सवाल खड़े करती है. झामुमो नेताओं ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई व निष्पक्ष जांच की सराहना की है. पार्टी ने दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही