Search

असम चुनाव में JMM ने झोंकी ताकत, बोरचल्ला में CM हेमंत ने अब्दुल मजान के लिए मांगे वोट

Assam : असम विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बोरचल्ला विधानसभा क्षेत्र में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. इसी क्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पार्टी प्रत्याशी अब्दुल मजान के समर्थन में आयोजित एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित किया.

 

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि यह चुनाव केवल सरकार बदलने का अवसर नहीं, बल्कि आम जनता के हक और अधिकारों की लड़ाई है. उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने गरीबों, मजदूरों और अल्पसंख्यकों की समस्याओं को नजरअंदाज किया है, जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा हमेशा से वंचितों और शोषितों की आवाज उठाता रहा है.

 

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बोरचल्ला के समग्र विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के बेहतर अवसरों के लिए झामुमो प्रत्याशी अब्दुल मजान को भारी मतों से विजयी बनाएं. उन्होंने विश्वास जताया कि जनता बदलाव के पक्ष में मतदान करेगी और क्षेत्र में एक नई दिशा तय होगी.

 

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में स्थानीय मुद्दों जैसे बेरोजगारी, महंगाई और बुनियादी सुविधाओं की कमी को प्रमुखता से उठाया और कहा कि झामुमो इन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करेगा. सभा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे, जिन्होंने मुख्यमंत्री के संबोधन का जोरदार समर्थन किया और अब्दुल मजान के पक्ष में मतदान करने का संकल्प लिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp