Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में धूमधाम से मनेगा भाजपा का 47वां स्थापना दिवस: आदित्य साहू

भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस को लेकर झारखंड में व्यापक तैयारियां की गई हैं. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने घोषणा की है कि 6 अप्रैल को पूरे राज्य में स्थापना दिवस धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जाएगा. इसके लिए सभी जिलों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं.
Advertisement
Advertisement
  • 10-12 अप्रैल तक चलेगा गांव/बस्ती चलो अभियान

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस को लेकर झारखंड में व्यापक तैयारियां की गई हैं. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने घोषणा की है कि 6 अप्रैल को पूरे राज्य में स्थापना दिवस धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जाएगा. इसके लिए सभी जिलों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं.

 

आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा पार्टी विद डिफरेंस है, जो राजनीति नहीं बल्कि राष्ट्रनीति पर चलती है. उन्होंने बताया कि भारतीय जनसंघ से शुरू हुआ यह संगठन आज करोड़ों कार्यकर्ताओं के त्याग और समर्पण से विशाल वृक्ष बन चुका है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी देश के विकास और वैश्विक प्रतिष्ठा को मजबूत करने का काम कर रही है.

 

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि 5 अप्रैल को बूथ से लेकर प्रदेश मुख्यालय तक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा और कार्यालयों की सजावट की जाएगी. महिला मोर्चा द्वारा मुख्य द्वारों को फूल और रंगोली से सजाने का निर्देश दिया गया है.

 

6 और 7 अप्रैल को कार्यकर्ता अपने-अपने घरों, बूथों, जिला और प्रदेश कार्यालयों में पार्टी का नया ध्वज फहराएंगे. जिला मुख्यालयों में झंडोत्तोलन के बाद दोपहर 12 से 4 बजे तक स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें पार्टी की विकास यात्रा पर वक्ताओं द्वारा संबोधन दिया जाएगा.

 

इसके साथ ही मंडल स्तर पर चौक-चौराहों और बाजारों में बड़े झंडे लगाए जाएंगे और कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया पर सक्रिय प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं.

 

8 और 9 अप्रैल को जिला मुख्यालयों में सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें संगठन विस्तार, चुनावी सफलता, सेवा भाव, अंत्योदय और राष्ट्र प्रथम की विचारधारा पर चर्चा की जाएगी.

 

वहीं 10 से 12 अप्रैल तक गांव/बस्ती चलो अभियान” चलाया जाएगा. इस दौरान जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी गांव-गांव जाकर स्वच्छता कार्यक्रम, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान, बुद्धिजीवियों से संवाद और केंद्र व एनडीए सरकार की योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाएंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही