Search

 
 
 

केके सिंह ने सेल के सीएमडी (अतिरिक्त प्रभार) का कार्यभार संभाला

सेल के निदेशक (कार्मिक) केके सिंह ने सीएमडी (अतिरिक्त प्रभार) के रूप में कार्यभार संभाल लिया है. उन्हें संस्थान में प्रचालन, मानव संसाधन विकास विभाग, सतर्कता, कार्मिक एवं प्रशासन जैसे विभागों में करीब चार दशकों के अनुभव के साथ सेल की विकास गाथा में महत्वपूर्ण योगदान है.
 
केके सिंह.

Bokaro : स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल) के निदेशक (कार्मिक) केके सिंह ने सीएमडी (अतिरिक्त प्रभार) के रूप में कार्यभार संभाल लिया है. उन्हें संस्थान में प्रचालन, मानव संसाधन विकास विभाग, सतर्कता, कार्मिक एवं प्रशासन जैसे विभागों में करीब चार दशकों के अनुभव के साथ सेल की विकास गाथा में महत्वपूर्ण योगदान है.


उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1987 में भिलाई इस्पात संयंत्र में प्रबंधन प्रशिक्षु के रूप में की थी. वहां उन्होंने मानव संसाधन विकास विभाग में जाने से पहले 'ब्लूमिंग एंड बिलेट मिल' में एक दशक से अधिक समय तक अपना योगदान दिया. उन्होंने कार्मिक और प्रशासन  विभाग के कार्यकारी निदेशक (प्रभारी) सहित कई लीडरशिप पदों पर कार्य किया है. उन्हें 2022 में निदेशक (कार्मिक) नियुक्त किया गया, जो उनके गहरे डोमेन ज्ञान और मजबूत नेतृत्व कौशल को दर्शाता है.

 


उन्होंने निदेशक (कार्मिक) के रूप में अपने वर्तमान रोल में सेल के मानव संसाधन के कायाकल्प का नेतृत्व किया है. कार्यबल को भविष्य के लिए तैयार करने के लिए प्रोग्रेसिव कार्मिक कल्याण व विकास योजनाओं की शुरुआत की है. उनका नेतृत्व सेल की 'जन-केंद्रित' प्रगति को मजबूत कर रहा है और सीएमडी के रूप में वे संगठन को निरंतर उत्कृष्टता और नवाचार की ओर अग्रसर कर रहे हैं.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही