Search

 
 
 

बोकारो : अमृत पार्कों की बदहाली पर भड़के चास मेयर, अधिकारियों व संवेदकों को फटकारा

चास नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर भोलू पासवान ने अमृत पार्कों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान वहां की बदहाल स्थिति देखकर उनका गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों और संवेदकों को जमकर फटकार लगाई.
 
  • टेंडर रद्द करने की चेतावनी

Bokaro :   चास नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर भोलू पासवान ने अमृत पार्कों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान वहां की बदहाल स्थिति देखकर उनका गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों और संवेदकों को जमकर फटकार लगाई. 

 

निरीक्षण के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं और खामियां भी उजागर हुईं. कहीं पार्कों में बेंचें टूटी हुई मिलीं, तो कहीं बच्चों के खेलने के उपकरण जंग खाए हुए मिले. कारपेट घास की जगह जंगली घास उगी आई थी. इतना ही नहीं, जिम हॉल के लिए निर्धारित स्थान पर मैरिज हॉल संचालित होता पाया गया, जो नियमों का खुला उल्लंघन है.

 

 

 

मेयर ने कहा कि जिन पार्कों को लोगों के स्वास्थ्य और मनोरंजन के लिए विकसित किया गया था, उनका उपयोग निजी फायदे के लिए किया जा रहा है, जो बिल्कुल अस्वीकार्य है. उन्होंने यह भी बताया कि तीन साल के लिए दिए गए टेंडर को मनमाने तरीके से बढ़ाकर 10 साल कर दिया गया, जो गंभीर अनियमितता को दर्शाता है. 

 

मीडिया से बातचीत में मेयर ने स्पष्ट किया कि सभी संबंधित टेंडरों को रद्द किया जाएगा. जरूरत पड़ने पर नगर निगम खुद इन पार्कों के संचालन की जिम्मेदारी संभालेगा, ताकि आम लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें. 


इस दौरान डिप्टी मेयर पूजा कुमारी समेत कई वार्ड पार्षद भी मौजूद रहे और उन्होंने भी स्थिति पर चिंता जताई. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही