Search

 
 
 

धनबादः 7 माह से बकाया मानदेय की मांग को लेकर JSLPS  कर्मियों ने किया प्रदर्शन

कर्मियों ने कहा कि वे पिछले सात महीनों से बिना भुगतान के लगातार काम कर रही हैं. अब उनकी सहनशीलता जवाब दे चुकी है. प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि उन्हें बार-बार सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है. धनबाद जिले में करीब 700 कर्मचारी JSLPS के तहत कार्यरत हैं, जिनका मानदेय लंबे समय से बकाया है.
 
समाहरणालय के सामने प्रदर्शन करतीं JSLPS की दीदियां.

Dhanbad : पिछले सात महीने से मानदेय नहीं मिलने से नाराज झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) से जुड़े कर्मियों ने शनिवार को धनबाद समाहरणालय परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया. समूह दीदी के नाम से जानी जाने वाली महिला कर्मियों समेत सैकड़ों कर्मचारियों ने धरना देते हुए अपनी मांगों को लेकर प्रशासन के प्रति आक्रोश जताया.


धरने पर बैठी कर्मियों ने कहा कि वे पिछले सात महीनों से बिना भुगतान के लगातार काम कर रही हैं. अब उनकी सहनशीलता जवाब दे चुकी है. प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि उन्हें बार-बार सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है. धनबाद जिले में करीब 700 कर्मचारी JSLPS के तहत कार्यरत हैं, जिनका मानदेय लंबे समय से बकाया है. उनका कहना है कि उनसे नियमित काम लिया जा रहा है. रजिस्टर जांच से लेकर विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में उनकी अहम भूमिका है. इसके बावजूद उन्हें समय पर भुगतान नहीं किया जा रहा.

 


समूह की दीदियों ने कहा कि सभी कर्मी सात महीने से मानदेय का इंतजार कर रहे हैं.हर त्योहार गुजर गया लेकिन एक रुपया तक नहीं मिला. उन्होंने यह भी मांग उठाई कि वर्तमान मानदेय राशि बेहद कम है, जिसे बढ़ाया जाना चाहिए. 1500 रुपये प्रतिमाह में गुजारा करना संभव नहीं है. कर्मियों ने प्रशासन से बकाये मानदेय का भुगतान जल्द करने और भविष्य में समय पर भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही