Search

 
 
 

रांची से नहीं मिला है प्रिंस खान के गुर्गा राहुल सिंह को हथियार का लाइसेंस, जांच रिपोर्ट से खुलासा

Ranchi: अपराधी प्रिंस खान के गुर्गा राणा राहुल सिंह का सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वायरल वीडियो पर रांची जिला प्रशासन ने जांच की. जिसमें ये स्पष्ट हुआ है कि अपराधी राणा राहुल सिंह के नाम पर किसी भी प्रकार के हथियार का लाइसेंस दर्ज नहीं है.
 

Ranchi: अपराधी प्रिंस खान के गुर्गा राणा राहुल सिंह का सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वायरल वीडियो पर रांची जिला प्रशासन ने जांच की. जिसमें ये स्पष्ट हुआ है कि अपराधी राणा राहुल सिंह के नाम पर किसी भी प्रकार के हथियार का लाइसेंस दर्ज नहीं है.

 

सूत्रों के अनुसार, वीडियो वायरल होने के बाद कई जगहों पर यह दावा किया जा रहा था कि अपराधी राहुल सिंह के पास लाइसेंसी हथियार है. हालांकि रांची पुलिस और जिला प्रशासन ने जब मामले की गहन जांच की, तो लाइसेंस से जुड़ा कोई भी रिकॉर्ड सामने नहीं आया.जांच के दौरान संबंधित विभागों में उपलब्ध दस्तावेजों और लाइसेंस रजिस्टर की पड़ताल की गई, लेकिन कहीं भी अपराधी राणा राहुल सिंह के नाम से हथियार लाइसेंस दर्ज नहीं मिला. 

 

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में राहुल सिंह हथियार के साथ नजर आया था, जिसके बाद मामला चर्चा में आया. फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वीडियो में दिख रहा हथियार लाइसेंसी है, अवैध है या कहीं दूसरे जिला से तो हथियार का लाइसेंस नहीं लिया गया है. रांची जिला प्रशासन का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. फिलहाल इस मामले में पुलिस की जांच कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही