Search

 
 
 

धनबाद: डीएवी कोयलानगर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर कबड्डी व वॉलीबॉल प्रतियोगिता

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) डीएवी पब्लिक स्कूल कोयलानगर के क्रीडा स्थल पर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिन व राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर समारोह का आयोजन किया गया. डीएवी स्कूल झारखंड जोन सी के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ केसी श्रीवास्तव एवं स्कूल के प्राचार्य एनएन श्रीवास्तव ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण किया. इस अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों के बीच कबड्डी एवं वॉलीबॉल मैच हुआ. कबड्डी में वीरेंद्र सिंह टीम और वॉलीबॉल में मैरीकॉम टीम ने जीत दर्ज की. इन टीमों से डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया. इस अवसर पर विद्यालय के खेल प्रशिक्षक सुनील कुमार पटनायक,  मनीष कुमार, सुदीप चक्रवर्ती, सुखदेव सिंह, सुनीता ठाकरे, पापिया चटर्जी, रश्मि सहाय, अनिल कुमार आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-iit-ism-students-know-the-condition-of-the-people-of-jharia-vihar-colony/">धनबाद:

आईआईटी आईएसएम के छात्रों ने जाना झरिया विहार कॉलोनी के लोगों का हाल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही