Search

 
 
 

Dhanbad : करण राम हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; रॉड और खून लगे कपड़े बरामद

Dhanbad : सरायढेला थाना क्षेत्र के जगजीवन नगर में 24 वर्षीय करण राम की पीट-पीटकर हत्या मामले में धनबाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कन्हाई लाल भट्टाचार्य और शिव प्रकाश के रूप में हुई है. पुलिस ने इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड और खून से सने कपड़े भी बरामद किए हैं.
 

Dhanbad : सरायढेला थाना क्षेत्र के जगजीवन नगर में 24 वर्षीय करण राम की पीट-पीटकर हत्या मामले में धनबाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कन्हाई लाल भट्टाचार्य और शिव प्रकाश के रूप में हुई है. पुलिस ने इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड और खून से सने कपड़े भी बरामद किए हैं.


यह जानकारी रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में धनबाद डीएसपी (विधि-व्यवस्था) प्रकाश सोय ने दी. उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों ने पड़ोस के कुछ युवकों पर करण राम के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया था. शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में लिया. पूछताछ के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया.


डीएसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी कन्हाई लाल भट्टाचार्य ने स्वीकार किया कि करण राम कथित तौर पर चोरी की नीयत से एक घर में घुसा था. घर के लोगों की नींद खुलने पर उसे पकड़ लिया गया और उसके साथ मारपीट की गई. शोर सुनकर आसपास के कुछ लोग भी मौके पर पहुंच गए और वे भी मारपीट में शामिल हो गए. गंभीर रूप से घायल करण राम को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.


उन्होंने बताया कि जांच के दौरान घटनास्थल और आरोपियों से जुड़े साक्ष्यों के आधार पर घटना में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड और खून से सने कपड़े बरामद किए गए हैं. मामले में अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी की जा रही है.


डीएसपी प्रकाश सोय ने कहा कि पुलिस हर पहलू की गहन जांच कर रही है. यह पता लगाया जा रहा है कि घटना के समय मौके पर कितने लोग मौजूद थे और मारपीट में किस-किस की भूमिका रही.


डीएसपी ने बताया कि मृतक करण राम पूर्व में चोरी के एक मामले में जेल गया था और उसका आपराधिक इतिहास भी रहा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान मामले की जांच केवल उपलब्ध साक्ष्यों, वैज्ञानिक तथ्यों और कानूनी प्रक्रिया के आधार पर की जा रही है. सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही