Search

 
 
 

धनबाद: केन्द्रीय विद्यालय नं. एक में वॉलीबॉल टूर्नामेंट शुरू

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) केंद्रीय विद्यालय न.-1 धनबाद में संभागीय स्तरीय यू-14, यू-17 वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है, जिसमें पूरे झारखंड से 13 टीमें हिस्सा ले रही हैं. मुख्य अतिथि डीएसओ दिलीप कुमार ने झंडोत्तोलन एवं मशाल जला कर शुरुआत की. केन्द्रीय विद्यालय संगठन की तरफ से स्वतंत्र निरीक्षक के रूप में अनूप संजय हांसदा को नियुक्त किया गया है. धनबाद वॉलीबॉल एसोसिएशन की तरफ से सूरज प्रकाश लाल को मुख्य जूरी बनाया गया है. उनके साथ 10 सदस्य समिति भी आमंत्रित है, जो सभी मैचों को निष्पक्ष रूप से देख रही है. केंद्रीय विद्यालय न.1 धनबाद के प्राचार्य एम. मार्डी ने विद्यालय प्रांगण में सभी का स्वागत किया एवं रांची संभाग के उपायुक्त डी पी पटेल को धन्यवाद दिया. प्रतियोगिता का पहला मैच केंद्रीय विद्यालय पतरातू एवं केंद्रीय विद्यालय दीपाटोली के बीच हुआ, जिसमें पतरातू 2-1 विजयी रहा. दूसरा मैच केंद्रीय विद्यालय नं-1 धनबाद और केन्द्रीय विद्यालय हिनू के बीच हुआ, जिसमें धनबाद विजयी रहा. इस मौके पर खेल शिक्षक विजय कुमार, प्रशिक्षक रंजीत कुमार, निधि रानी, सुनील कुमार, मनीष कुमार झा, सूरज कुमार, राजीव रंजन एवं सभी शिक्षक मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-stations-inquiry-center-will-now-be-called-sahyog/">धनबाद

स्टेशन का पूछताछ केंद्र अब कहलाएगा ‘सहयोग’ [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही