Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : गोली-बम के धमाकों से दहला केंदुआ बाजार, युवकों को दौड़ाकर पीटा, 6 घायल

Putki : धनबाद जिले का केंदुआ बाजार होलिका दहन की रात से 8 मार्च को होली की दोपहर तक बम व गोलियों की तड़तड़ाहट से दहलता रहा. खटीक पट्टी के दो दर्जन से ज्यादा युवकों ने वासुदेवपुर खटाल के युवकों पर बम-गोली से 12 घंटे के अंतराल में दो बार हमला बोला. हमलावरों ने तीन से चार बमों का धमाका व आधा दर्जन गोलियां बरसाईं. इससे बाजार में भगदड़ मच गई. वहीं, केंदुआडीह थाना में शिकायत कर दूसरे रास्ते से लौट रहे युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया. घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं. महिलाओं के साथ भी अभद्रता की. महिलाओं ने दूसरे के घर मे घुसकर इज्जत बचाई. बमों के प्रहार से प्रदीप कुमार यादव, सूरज रवानी, बबलू यादव जख्मी हो गए. वहीं, केंदुआडीह थाना से शिकायत कर लौट रहे प्रदीप के भाई शुभम कुमार यादव, सुधीर यादव व शिवनन्दन की केंदुआ 5 नम्बर में घेरकर पिटाई की गई. शुभम को तालाब में घुसाकर बेरहमी से पीटा गया. घायल प्रदीप को एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद से इलाके में तनाव है. कई बार अफवाह फैलने से स्थिति बिगड़ते-बिगड़ते बची. घटना के बाद कतिपय युवको ने केंदुआ पुल स्थित पानी भरने वाले नल के पाइप को तोड़ दिया. वहां खटाल के लोग पीने का पानी भरते थे. ज्ञात हो पिछले कई वर्षों से दोनो मुहल्लों में दबंगता को लेकर खूनी टकराहट होती रही है.

 होलिका दहन की रात शुरू हुआ उपद्रव

होलिका दहन की रात करीब एक बजे खटीक पट्टी के युवकों ने ठाकुरबाड़ी के पास पहुंचकर हंगामा मचाया. तीन राउंड हवाई फायर कर लौट गए. करीब 12 घंटे बाद होली की दोपहर एक बजे 30 से ज्यादा की संख्या में खटीक पट्टी के युवकों ने सत्संग भवन के पास शौच से लौट रहे प्रदीप को घेरकर पीटना शुरू किया. बम के प्रहार से उसका शरीर जख्मी हो गया. खबर सुनकर खटाल के लोग दौड़े. दोनों तरफ से पथराव होने लगा. कई बम भी फूटे. भीड़ जुटने के बाद हमलावर भाग निकले. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-mothers-footprints-found-in-saraswati-temple-crowd-of-devotees-thronged/">धनबाद

: सरस्वती मंदिर में मिले मां के पैरों के चिह्न, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही