Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : कुसुम विहार में दुकानदार को मारा चाकू, गंभीर, दुर्गापुर रेफर

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : सरायढेला के पीपला बेड़ा कुसुम विहार में 9 सितंबर की सुबह चाकूबाजी की घटना हुई. जनरल स्टोर के मालिक अशोक मंडल को मोहल्ले के ही एक युवक ने चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. स्थानीय लोगों की मदद से परिजन इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच, धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-son-found-hanging-on-a-noose-old-mothers-body-recovered-from-well/">(Dhanbad)

ले गए. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर के मिशन अस्पताल रेफर कर दिया. एसएनएमएमसीएच में मोहल्ले के लोगों की भीड़ जुट गई.

आरोपी युवक घर से फरार, पुलिस ढूंढने में जुटी

[caption id="attachment_414697" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/ghayal-ashok-mandal-300x152.jpg"

alt="" width="300" height="152" /> घायल अशोक मंडल[/caption] स्थानीय लोगों ने बताया कि कुसुम विहार का ही रहने वाला युवक साधु धीवर सुबह करीब 9:30 बजे दुकान में पहुंचा और किसी बात को लेकर दुकानदार अशोक मंडल से उलझ गया. विवाद बढ़ने पर उसने दुकान में घुसकर अशोक मंडल के पेट में चाकू से दनादन तीन वार कर फरार हो गया. घायल अशोक मंडल के पुत्र विश्वजीत मंडल ने सरायढेला थाना में लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया कि भागीरथ धीवर के पुत्र साधु धीवर ने दुकान में घुसकर गल्ले से रुपए लूट लिए और पिता से गली-गलौज कर चाकू से हमला कर दिया. पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है. वह घर से फरार है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-trouble-in-the-day-due-to-scorching-sun-heavy-rain-expected-on-september-11/">धनबाद

: तीखी धूप से दिन में परेशानी, 11 सितंबर को भारी बारिश के आसार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही