Search

 
 
 

धनबाद : तीखी धूप से दिन में परेशानी, 11 सितंबर को भारी बारिश के आसार

 
Dhanbad : मानसून के शिथिल पड़ने से धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-bulldozers-ran-on-half-a-dozen-shops-built-by-encroaching-the-road/">(Dhanbad)

के लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं. शहर में 9 सितंबर को सुबह से ही तीखी धूप खिली. इससे उमस बढ़ गई. दोपहर में धूप-छांव के बीच अधिकतम तापमान 3 डिग्री बढ़कर 36 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. वहीं, न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दोपहर में धूप से बचने के लिए लोग छतरी, गमछा, टोपी का सहारा लेते दिखे. हालांकि गर्मी से जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में 11 सितंबर को धनबाद और संथालपरगना में भारी बारिश की संभावना जतायी है. मौसम विभाग ने अपनी रिपोर्ट में रविवार को धनबाद, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ व साहिबगंज में भारी बारी की चेतावनी दी है. इसके साथ ही 12 और 13 सितंबर को संथालपरगना के कुछ जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की चेतावनी के साथ यलो अलर्ट जारी किया है.

दो रोज से रात में बरस रहे बदरा

धनबाद कोयलांचल में दो दिनों में मौसम का ट्रेंड थोड़ा बदला है. जहां एक सप्ताह पहले दोपहर बाद बारिश होती थी. वहीं अब पिछले 2 दिनों से रात के 12 बजे से 3 बजे के बीच बारिश हो रही है. 8 सितंबर को भी रात के करीब 12:30 बजे जिले के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी, जबकि कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई. 9 सितंबर को जारी वर्षापात के रिकॉर्ड के अनुसार धनबाद जिले में 24 घंटों में पपुनकी में 8.2, पूर्वी टुंडी में 6.6, तोपचांची में 3.2 और पुटकी में 0.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है. अन्य इलाकों में बूंदाबांदी हुई. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-son-found-hanging-on-a-noose-old-mothers-body-recovered-from-well/">धनबाद

: फंदे पर लटका मिला बेटा, बूढ़ी मां का शव कुएं से बरामद [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही