Search

 
 
 

धनबादः रामनवमी पर महवीरी झंडों से पटा कोयलांचल

धनबाद विधायक राज सिन्हा के नेतृत्व में बुधवार को शहर की मुख्य सड़कों को राम नाम के झंडों से सजाने का कार्य शुरू किया गया. रणधीर वर्मा चौक से सरायढेला तक सड़क के बीच बने डिवाइडर के समानांतर बिजली के खंभों पर झंडे लगाए जा रहे हैं.
 

Dhanbad : धनबाद कोयलांचल में रामनवमी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. धनबाद शहर व आसपास के इलाकों में उत्सव का माहौल बनने लगा है. शहर महाबीरी झंडों से लगभग पट चुका है. धनबाद विधायक राज सिन्हा के नेतृत्व में बुधवार को शहर की मुख्य सड़कों को राम नाम के झंडों से सजाने का कार्य शुरू किया गया.


रणधीर वर्मा चौक से सरायढेला तक सड़क के बीच बने डिवाइडर के समानांतर बिजली के खंभों पर झंडे लगाए जा रहे हैं. यह दृश्य लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है. पूरे इलाके में धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा है. राज सिन्हा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी रामनवमी को भव्य और आकर्षक तरीके से मनाने की तैयारी की जा रही है. रणधीर वर्मा चौक से बिग बाजार तक राम नाम के झंडे लगाए जाएंगे.

 


उन्होंने यह भी कहा कि रामनवमी सिर्फ एक धार्मिक पर्व ही नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक है. इस अवसर पर सभी लोगों को मिल-जुलकर उत्सव मनाना चाहिए. विधायक ने आम लोगों से अपील की कि पर्व को पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाएं. साथ ही शांति, सौहार्द और अनुशासन का विशेष ध्यान रखें. प्रशासन भी सतर्क है. शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही