अनजान युवक ने कार रोक मोबिल लीक करने की झूठी सूचना दी
Jharia : झरिया के कतरास मोड़ चौक पर 23 जून को दिनदहाड़े शातिर चोर ने बीच सड़क पर खड़ी कार से लेपटॉप चोरी कर चालक के सामने से फरार हो गए. भोक्तभोगी प्रत्यूष अग्रवाल ने इसकी लिखित शिकायत झरिया थाना में की है. थाने में दिए आवेदन में उन्होंने कहा कि प्रतिदिन की तरह वह लक्षमीनिया मोड़ के पास अपने आवास से कार से सरायढेला स्थित अपने प्रतिष्ठान जा रहे थे. रास्ते में कतरास मोड़ चौक पर एक अज्ञात युवक ने कार को रोकर मोबिल लीक करने की बात कही. यह सुन उन्होंने फौरन गाड़ी को सड़क किनारे लगाया और बोनेट के पास आकर मोबिल लीकेज देखने लगे. तभी पीछे से दूसरे युवक ने कार की अगली सीट पर रखा लैपटॉप का बैग लेकर फरार हो गया. बैग में लेपटॉप, प्रतिष्ठान की चाबी व कई जरूरी कागजात थे. पास में लगे सीसीटीवी कैमरे मे चोरी की पूरी वारदात कैद हो गई. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-two-sides-fight-over-cutting-of-trees-on-the-roadside-in-sindri/">धनबाद: सिंदरी में रोड किनारे पेड़ काटने पर दो पक्षों में मारपीट [wpse_comments_template]
Leave a Comment