Search

 
 
 

धनबाद:  अम्बे आउटसोर्सिंग में स्थानीय लोगों को नौकरी नहीं, विस्थापित बैठे धरना पर

 
Baghmara : बाघमारा (Baghmara) अम्बे प्राइवेट लिमिटेड आउटसोर्सिंग कम्पनी परिसर में स्थानीय लोगों के नियोजन की मांग को लेकर एटक के बैनर तले विस्थापितों ने 19 जुलाई मंगलवार को अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया. यह आउटसोर्सिंग कम्पनी बीसीसीएल ब्लॉक दो अंतर्गत बेनीडीह पेच में कार्यरत है. धरना में एटक केन्दीय अध्यक्ष बाघमारा विधायक ढुलू महतो के प्रतिनिधि शत्रुघ्न महतो भी मौजूद थे.

 जब तक मांगें नहीं होंगी पूरी, जारी रहेगा धरना

धरना पर बैठे लोगों ने कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. वही विधायक प्रतिनिधि शत्रुघ्न महतो ने कहा कि कम्पनी में केवल बाहरी लोगों को नौकरी दी जा रही है. इससे पहले विस्थापित और स्थानीय लोगों को नियोजन दिलाने के नाम पर झोला छाप नेता यूनियनों ने आंदोलन कर अपनी जेब भरने का काम किया है. परंतु यह आंदोलन तब तक स्थगित नही होगा, जब तक कम्पनी स्थानीय लोगों को रोजगार देने का वादा नहीं करेगी. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-living-in-belgadia-township-is-like-falling-out-of-a-well-and-falling-into-a-ditch/">धनबाद

:  बेलगड़िया टाउनशिप में रहना ‘कुएं से निकल कर खाई’ में गिरने जैसा [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही