Search

 
 
 

धनबाद : DRM कैंपस में लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन का धरना

 
Dhanbad : 15 सूत्री मांगों  को लेकर ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन ने 4 अगस्त को मंडल रेल प्रबंधक [डीआरएम] कैंपस में धरना दिया. धरनार्थियों का कहना है कि रेलवे लोको पायलट के साथ सौतेला व्यवहार कर कर रहा है. 8 घंटे की बजाए 9 घंटे से लेकर 18 घंटे तक काम लिया जा रहा है. इतना ही नहीं लोको पायलट से गार्ड की ड्यूटी कराई जा रही है, जबकि लोको पायलट 19 सौ पे ग्रेड पर कार्य करते हैं तथा गार्ड 28 सौ ग्रेड पर काम करते हैं. धरनार्थियों का कहना है कि जब लोको पायलट से गार्ड की ड्यूटी कराई जा रही है, तो 28 सौ ग्रेड पे लागू करें.

लोको पायलट की मुख्य मांगें 

एनपीएस को समाप्त कर ओपीएस लागू हो , रेलवे प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों का निजीकरण या निगमीकरण बंद किया जाए, पूर्व की तरह बिना किसी सीलिंग लिमिट के सभी रनिंग स्टाफ को एनडीए भत्ता मिले, सभी लोको पायलट में एसी तथा टूल बॉक्स लगाने की व्यवस्था हो, एएलपी से गार्ड की ड्यूटी लेना बंद करें, धनबाद मंडल के अंतर्गत बरकाकाना, पतरातू, भुरकुंडा, कुज्जू, चरही, सिंगरौली आदि कोयला लोडिंग वाले स्थानों को कोल साइडिंग घोषित किया जाए. यह भी पढ़ें : बीपीएससी">https://lagatar.in/dumka-shubham-got-114th-rank-in-bpsc-exam/">बीपीएससी

परीक्षा में शुभम को 114 वां रैंक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही