Search

 
 
 

धनबाद : भौरा और सुदामडीह क्षेत्र में दिन के उजाले में बालू ढो रहे माफि‍या

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-opened-the-shop-after-encroaching-the-road-spoiling-the-appearance-of-the-city/">(Dhanbad)

के डीसी संदीप सिंह के सख़्त निर्देश के बाद भी जिले में नदी घाटों से बालू का उठाव और तस्करी धड़ल्ले से ज़ारी है. झरिया के भौरा थाना क्षेत्र के जहाजटांड़, लालबंगला और सुदामडीह स्थित दामोदर नदी घाटों से रोज़ाना दिन के उज़ाले में बालू का खनन और तस्करी बेधड़क ज़ारी है. भौरा और सुदामडीह थाना के समीप से अवैध बालू लदे ट्रैक्टर निकलतें हैं जो जोरापोखर थाना होते हुए बेरोकटोक ग्राहकों तक पहुंचाए जाते हैं. बालू के इस गोरखधंधे से जुड़े तस्करों को प्रशासन का कोई ख़ौफ नहीं. स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग की मिलीभगत के बिना बालू की तस्करी संभव नहीं है. गौरतलब है कि पिछले दिनों पूर्वी टुंडी के बेजरा घाट से बालू उठाव का वीडियो कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था. इस पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्‍य के सभी जिलों के डीसी को जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया था. धनबाद डीसी संदीप सिंह 9 जुलाई को बेजरा घाट पहुंचे और निरीक्षण के बाद खनन पदाधिकारी, अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी को बालू उठाव पर हर हाल में रोक लगाने का सख़्त निर्देश दिया. बावजूद इसके जिले के कई इलाकों में बालू तस्करों की चांदी कट रही है तो विभाग और अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठना लाजि‍मी है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/relief-from-rain-in-dhanbad-disaster-brought-by-strong-wind/">धनबाद

में बारिश से मिली राहत, तेज हवा लेकर आई आफत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही