Search

 
 
 

धनबाद : स्टील गेट के समीप मुख्य पाइप लाइन फटा, 6 जलमीनारों से जलापूर्ति बाधित

 
Dhanbad : पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण 10 अगस्त को 6 जलमीनारों से जलापूर्ति बाधित रही, जिससे शहर के लगभग 50 हजार लोगों को पानी नहीं मिला. PHED के कार्यपालक अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि स्टील गेट के समीप मुख्य पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है, इस कारण जलमीनारों से जलापूर्ति नहीं हो पाई. उन्होंने बताया कि स्टील गेट, पुलिस लाइन, हीरापुर, चिरागोरा, SNMMCH तथा हिल कॉलोनी के जलमीनारों से जलापूर्ति बाधित रही. श्री कुमार ने बताया कि मरम्मत का काम रात तक हो जाएगा. 11 अगस्त की सुबह से जल आपूर्ति सामान्य हो जाएगी. इधर, अचानक जलापूर्ति बाधित होने से लोग परेशान रहे. स्टील गेट के रामाशंकर प्रसाद ने कहा कि बारिश के मौसम में भी पानी के लिए भटकना पड़ रहा है. हीरापुर में मिठाई की दुकान चलाने वाले गोपाल साहू ने कहा कि हैंडपंपों से पानी मंगा कर दुकानदारी कर रहे हैं. यह भी पढ़ें : नीतीश">https://lagatar.in/breaking-nitish-kumar-takes-oath-as-cm-tejashwi-yadav-becomes-deputy-chief-minister/">नीतीश

कुमार ने सीएम पद की शपथ ली, तेजस्वी यादव बने उपमुख्यमंत्री [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही