Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: मैथन रांची कॉलोनी के बंद आवास में फिर चोरी, लाखों की संपत्ति ले उड़े

Advertisement
Advertisement
Nirsa : निरसा (Nirsa) डीवीसी रांची कॉलोनी आवासीय परिसर में पिछले 24 घंटे के अंदर चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर पुलिस को खुली चुनौती दी है. बुधवार 24 अगस्त की मध्य रात्रि रांची कॉलोनी स्थित बंद पड़े ई-1 आवास का ताला तोड़कर चोर नगद 50 हजार रुपये समेत लाखों रुपये के आभूषण लेकर चलते बने. गृहस्वामी तारालाल तिवारी गुरुवार की सुबह जब आवास पर पहुंचे तो चोरों का कारनामा देख हक्का बक्का रह गए. श्री तिवारी डीवीसी के सेवानिवृत कर्मी हैं. वह मूलत: निरसा के बेलडांगा गांव के निवासी हैं. बच्चों की पढ़ाई के लिए फिलहाल उन्होंने आवास नहीं छोड़ा है. निजी काम के लिए वह सपरिवार अपने गांव बेलडांगा में रह रहे हैं. गुरुवार सुबह वह अपने बच्चों को डी-नोबिली स्कूल मैथन छोड़ने आए थे. बच्चे को स्कूल छोड़कर आवास पहुंचे तो घर का दरवाजा टूटा मिला. अदर आलमीरा भी टूटा था और सामान बिखरे पड़े थे. आलमीरा में रखे 50 हजार नगद समेत दो सोने की चेन व एक अंगूठी गायब थी. सूचना मिलते ही मैथन ओपी प्रभारी बालाजी राजहंस सदल बल घटना स्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. बतातें चलें कि बुधवार को ही दिन दहाड़े चोरों ने रांची कॉलोनी स्थित डीवीसी कर्मी असीम दास के आवास का ताला तोड़कर नगद 2 लाख रुपये समेत लाखों के आभूषण की चोरी कर ली थी. तहकीकात में पुलिस जुटी ही थी कि रात में फिर चोरों ने कमाल दिखा दिया.

 बंद आवासों पर हैं चोरों की नजर

डीवीसी मैथन के आवासीय कॉलोनी में चोरी कोई नई बात नहीं है. इधर कुछ दिनों से अंकुश लगा था. परंतु पिछले  24 घंटे के अंदर दो घटनाओं ने पुलिस को बैंकफुट पर डाल दिया है. चोर बंद घरों की निगरानी और रैकी करते हैं और फिर उस घर में घुसते हैं. घटना की जानकारी भी समय पर नहीं मिल पाती है. क्योंकि गृहस्वामी घर में नहीं रहते हैं. उनके वापस आने के बाद ही आसपास के लोगों एवं पुलिस को जानकारी मिल पाती है. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-preparations-started-to-end-jhamadas-existence-dc-gave-many-instructions/">धनबाद:

झमाडा का अस्तित्व समाप्त करने की तैयारी शुरू, डीसी ने दिये कई निर्देश [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही