Search

 
 
 

धनबाद :  अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 अरेस्ट, भारी मात्रा में शराब बरामद

जिले में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस  लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी क्रम में बुधवार को निरसा थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर पुलिस ने छापेमारी की और भारी मात्रा में देसी व अंग्रेजी शराब बरामद की.
 

Dhanbad : जिले में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस  लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी क्रम में बुधवार को निरसा थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर पुलिस ने छापेमारी की और भारी मात्रा में देसी व अंग्रेजी शराब बरामद की. पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार भी किया. जबकि अन्य की तलाश जारी है. एसडीपीओ रजत माणिक बाकला ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर जानकारी दी.

 

 

मंगल टुड्डू के घर से भारी मात्रा में शराब बरामद : रजत माणिक बाकला ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी. जिसके आधार पर कालुबथान ओपी क्षेत्र के कैथारडीह गांव में विशेष टीम ने छापेमारी की. इस दौरान मंगल टुड्डू नाम का व्यक्ति भागने की कोशिश करने लगा, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उसके घर से 52 बोतल अंग्रेजी शराब, 60 लीटर महुआ शराब, शराब बनाने वाले उपकरण, नकली स्टिकर व ढक्कन, मोबाइल फोन सहित अन्य सामान जब्त किए. पूछताछ में मंगल टुड्डू ने बताया कि वह अपने पिता रघुनाथ टुड्डू,  नारायण चंद्र मंडल और मनसा उर्फ पाठा के साथ मिलकर अवैध शराब का कारोबार कर रहा था.

 

 

होटल के कमरे से विभिन्न ब्रांड के शराब जब्त : दूसरी कार्रवाई चिरकुंडा थाना क्षेत्र के जुन्कुंदर फाटक स्थित आदित्य होटल में की गयी. छापेमारी के दौरान कुछ लोग मौके से फरार हो गए. जबकि आदित्य कुमार  नाम के एक व्यक्ति को  पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

 

छापेमारी के दौरान होटल के पीछे बने एक कमरे से विभिन्न ब्रांड की शराब की बोतलों के साथ-साथ 30 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की गयी है. जब्त शराब में किंगफिशर बीयर, रॉयल स्टैग, स्टर्लिंग रिजर्व, देसी दबंग और तुफानी ब्रांड की शराब शामिल है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही