Search

 
 
 

धनबाद : खुद को उच्‍चतम प्रबंधन के योग्‍य बनाएं छात्र- विशेषज्ञ

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/zuma-of-peace-in-dhanbad-apprehension-air-everyone-happy/">(Dhanbad)

के पीके राय मेमोरियल कॉलेज में बीबीए डिपार्टमेंट की ओर से एंपलायबिलिटी इनहैंसमेंट (Employability Enhancement) विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें बीबीए के थर्ड व सिक्‍स्‍थ सेमेस्टर के 28 स्‍टूडेंट्स ने भाग लिया. विशेषज्ञों ने उन्‍हें कौशल विकास के बारे में जानकारी दी, जिससे वे वैश्विक प्रतिस्‍पर्धा में प्रबंधन के क्षेत्र में खुद को उच्चतम पायदान पर स्‍थ‍ापित कर सकें. प्राचार्य डॉ.  बीके सिन्हा ने संवाद कौशल, शब्दों के भंडारण और उनके उचित प्रयोग के बारे में विस्तार से बताया. कहा कि बीबीए  स्नातकों के लिए प्रबंधन के क्षेत्र में बेहतर अवसर हैं. उसे हासिल करने के लिए कौशल, आत्मविश्वास और इच्छाशक्ति की जरूरत है. प्रोफेसर इंचार्ज डॉ. नसीम अहमद ने भी अपने अनुभव के आधार पर सफल प्रबंधन पर विचार रखे. हिंदी विभागाध्‍यक्ष डॉ. संजय कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक व प्लेसमेंट सेल के इंचार्ज ने कॉलेज में समय-समय पर प्लेसमेंट सेल कार्यक्रमों में भाग लेकर रोजगार प्राप्त करने की सलाह दी. बीबीए  के समन्वयक डॉ. एमएल महतो ने सॉफ्ट स्किल की महत्ता पर प्रकाश डाला. कार्यशाला के आयोजन में प्रोफेसर इंचार्ज डॉ. एके मंडल, डॉ. किरण रश्मि टोपनो, बीबीए  की गेस्‍ट लेक्‍चरर ममता प्रसाद का अहम योगदान रहा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-cancellation-charge-will-not-be-levied-on-cancellation-of-tickets-for-disrupted-trains/">धनबाद

: बाधित ट्रेनों का टिकट रद्द कराने पर नहीं लगेगा कैंसिलेशन चार्ज [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही