Search

 
 
 

धनबाद:  मामा गया परदेस तो मामी को दिल दे बैठा शादीशुदा भांजा

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) महिला थाना में 17 जून शुक्रवार को मामी और भांजे के प्यार का मामला छाया रहा. हालत यह है कि दोनों साथ रहने के लिए पूरी दुनिया से भिड़ने को तैयार बैठे हैं. हालांकि भांजे की पत्नी रास्ते का कांटा बन बैठी है. पत्नी को किसी भी हालत में अपना पति चाहिए. पत्नी ने महिला थाना में शिकायत भी की है. धनबाद थाना क्षेत्र के बिजली क्वार्टर में मामी और भांजे का प्यार भरा रिश्ता पल रहा है, जो पूरे मुहल्ले में चर्चा का विषय बना हुआ है. पति पंकज प्रसाद की शिकायत लेकर उसकी पत्नी महिला थाना पहुंची. पीड़ित महिला ने बताया कि 4 वर्ष पूर्व उनकी शादी दोनों परिवार की सहमति से हुई थी. लेकिन पति पंकज किसी न किसी बहाने उससे अलग रह रहे हैं. उसका दिल उसकी मामी पर आ चुका है और अब वह उसी के साथ रहना चाहते हैं.

  मामा की गैरहाजिरी में दोनों के बीच बढ़ा प्यार

पीड़िता बताती है कि उसके मामा पिछले कई वर्षों से पटना में काम कर रहे हैं. मामी बिल्कुल अकेली है, उसके साथ पति पंकज रहते हैं. दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा हुआ है. वह अब अपनी मामी के साथ ही पूरी जिंदगी गुजारना चाहता है. पीड़िता ने बताया कि पिछले 4 वर्षों से अपनी कमाई का ₹1 भी उसे नहीं दिया. कहती है कि मामी के घर में सारी सुख सुविधा है, जो पति ने प्यार में उपलब्ध कराया है. आसपास के मोहल्ले वालों का भी यही कहना है.

  मामी को लेकर जाने की कर रहा था तैयारी

पीड़िता बताती है कि उसके पति पंकज का ट्रांसफर धनबाद से टुंडी हो गया है और अब वह मामी को अपने साथ टुंडी ले जाना चाह रहा था.  इसी बीच उसके मुहल्ले की ही कुछ महिलाओं ने फोन कर उसे जानकारी दी. जब वह मायके से धनबाद पहुंची तो मामला बिल्कुल सच निकला. क्योंकि सारे सामान की पैकिंग हो चुकी थी. तब तक वह आ धमकी.

  बचपन से पाला है मामी ने, तो साथ रहना चाहता हूं

अपनी सफाई देते हुए आरोपी पंकज ने कहा कि मामी ने उसे बचपन से पाला पोसा है.  इसलिए वह मामी के साथ रहना चाहता है. उसका कहना है मामा काम के सिलसिले में बाहर रहते हैं, तो मामी बिल्कुल अकेली हो जाती है. इसीलिए वह मामी के साथ रह रहा है.

   मुहल्ले वाले भी रिश्ते को ठहरा रहे गलत

पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस टीम जांच में पहुंची तो पंकज और उसकी मामी को ही गलत पाया. पुलिस के अनुसार कई बिंदुओं पर जांच की गई. मोहल्ले वालों से भी पूछा गया तो सभी पंकज और उसके मामी के रिश्ते को गलत बता रहे हैं. फिलहाल पुलिस ने पंकज को भारी डांट फटकार लगाई है. इसके बाद पंकज मामी को छोड़ पत्नी को लेकर टुंडी जाने को तैयार हुआ है. पुलिस का कहना है कि इन दोनों को बॉन्ड भरवा कर भेजा जाएगा. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dmda-elections-intensified-6-candidates-for-3-posts/">धनबाद

: DMDA चुनाव की सरगर्मी हुई तेज़, 3 पदों के लिए 6 उम्मीदवार [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही