Search

 
 
 

धनबाद : टुंडी में आजसू के कई कार्यकर्ताओं ने ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) जिले के टुंडी प्रखंड अंतर्गत कमारडीह पंचायत में 25 मार्च को कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसके बाद जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में कमारडीह में खाट सभा हुई. कार्यक्रम के दौरान आजसू नेता ग्यासुद्दीन अंसारी के नेतृत्व में आजसू पार्टी के दर्जनों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. जिलाध्यक्ष ने नए सदस्यों का स्वागत माला पहनाकर किया. खाट सभा में जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि अन्याय और तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाने वाले कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को केंद्र की मोदी सरकार सीबीआई, ईडी, आईटी की दबिश डालकर और अब एफआईआर करके डराने का काम कर रही है. राहुल गांधी को तानाशाह के खिलाफ आवाज बुलंद करने की सजा मिल रही है. मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कमारडीह में लगे नए ट्रांसफॉर्मर का उद्घटन भी किया. कार्यक्रम में नवनीत नीरज, जावेद रजा, वकील बाउरी, रमन मिश्रा, क्रिटी भूषण रूज, असद कलीम, आनंद मोदक, इतिहास अंसारी, अरविंद सैनी, अजित जायसवाल, सिद्दीक अंसारी, सलमान अंसारी, इमाम अंसारी, सुल्तान अंसारी, ताहिर अंसारी, इज़हार आलम आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-chaiti-chhath-festival-begins-with-nahay-khay-kharna-on-26th/">धनबाद

: नहाय-खाय के साथ चैती छठ महापर्व शुरू, 26 को खरना [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही