Search

धनबादः नए वित्तीय वर्ष के पहले दिन बंद रहीं कई शराब दुकानें, लाइसेंस रिन्यूअल में देरी बनी वजह

सहायक उत्पाद आयुक्त अजय गौड़ ने बताया कि नए वित्तीय वर्ष में लाइसेंस रिन्यूअल के साथ-साथ विभाग ने राजस्व लक्ष्य में 10 प्रतिशत की वृद्धि की है. पिछले वित्तीय वर्ष में फरवरी तक विभाग ने 113 प्रतिशत राजस्व हासिल कर लिया था, जो बड़ी उपलब्धि है.
 
बंद शराब दुकान.

Dhanbad : धनबाद में नए वित्तीय वर्ष के पहले दिन शराब प्रेमियों को मायूसी का सामना करना पड़ा. बुधवार की सुबह जिले की अधिकतर शराब दुकानें व बार बंद रहे. दुकानें बंद रहने की मुख्य वजह लाइसेंस का समय पर रिन्यूअल नहीं होना बताई गई.

सुबह होते ही उत्पाद विभाग कार्यालय में लाइसेंसधारियों की भीड़ उमड़ पड़ी. लाइसेंस रिन्यूअल की प्रक्रिया में तेजी लाए जाने के बाद धीरे-धीरे कुछ दुकानें खुलनी शुरू हुईं. लेकिन शुरुआती घंटों में जिले की अधिकतर दुकानें बंद रहीं.

https://lagatar.in/assam-kalpana-soren-seeks-votes-for-bhuben-murari-interacts-with-tea-garden-workers 

सहायक उत्पाद आयुक्त अजय गौड़ ने बताया कि नए वित्तीय वर्ष में लाइसेंस रिन्यूअल के साथ-साथ विभाग ने राजस्व लक्ष्य में 10 प्रतिशत की वृद्धि की है. पिछले वित्तीय वर्ष में फरवरी तक विभाग ने 113 प्रतिशत राजस्व हासिल कर लिया था, जो बड़ी उपलब्धि है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही