Search

 
 
 

धनबाद : बिजली संकट के विरोध में मासस ने मुकुंदा सबस्टेशन का किया घेराव

 
Sindri : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-even-after-a-month-topchanchi-atm-robbery-case-could-not-be-disclosed/">(Dhanbad)

जिले के बलियापुर प्रखंड में बिजली संकट से आम लोग परेशान हैं. इसके विरोध में मासस और मार्क्‍सवादी युवा मोर्चा (मायुमो) कार्यकर्ताओं ने 5 जुलाई को मुकुंदा बिजली सबस्टेशन का घेराव किया. बिजली की लचर व्यवस्था व विभाग की मनमानी के खिलाफ आवाज बुलंद की. बाद में अधिकारियों को 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया. घेराव का नेतृत्‍व मासस के केंद्रीय सचिव बबलू महतो व मायुमो अध्यक्ष जगदीश रवानी कर रहे थे. बबलू महतो ने कहा कि बिजली विभाग की मनमानी अब नहीं चलेगी. आम जनता को परेशान करना बंद करें. यदि बिजली व्यवस्था में जल्‍द सुधार नहीं हुआ तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा. उन्‍होंने कहा कि बिजली बिल बकाया होने पर विभाग लोगों की लाइन काट देता है. उन पर केस भी दर्ज कराया जाता है. वहीं, दूसरी ओर समय पर बिल जमा करने के बाद भी घंटों बिजली कटी रहती है. इससे आम जनता परेशान है. मायुमो के जगदीश रवानी ने कहा कि बिजली विभाग के मनमानी के खिलाफ अब जनता जाग गई है. सुधार नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा. प्रदर्शन में मासस के ब‍लि‍यापुर प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया गणेश महतो, उपाध्यक्ष देवाशीष पांडे, सचिव सुनील महतो, हीरालाल महतो, संतोष रवानी, शीतल दत्ता, विजय रजक, संजय रजक, चंदन भूमिहार, राजू महतो, मंगल महतो, मुखिया भानु रजक, रजत महतो आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-people-of-pandeydih-protested-against-the-installation-of-electricity-tower/">धनबाद

: पांडेयडीह के लोगों ने बिजली टावर लगाने का किया विरोध [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही