Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : दो दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

जिले के तेतुलमारी थाना क्षेत्र अंतर्गत सुभाष चौक के समीप देर रात करीब 2 बजे अचानक दो दुकानों में आग लग गई. अगलगी की इस घटना में चाय-सब्जी की दुकान और पास स्थित एक पंचर दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई. घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई..
Advertisement
Advertisement

Dhanbad :   जिले के तेतुलमारी थाना क्षेत्र अंतर्गत सुभाष चौक के समीप देर रात करीब 2 बजे अचानक दो दुकानों में आग लग गई. अगलगी की इस घटना में चाय-सब्जी की दुकान और पास स्थित एक पंचर दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई. घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई..

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात करीब 2 बजे दुकानों से आग की लपटें उठती दिखाई दी. इसके बाद लोगों ने शोर मचाकर बाकी लोगों को बताया. देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और स्थिति को संभालने का प्रयास शुरू किया गया.

 

Uploaded Image

 

स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों की तत्परता से तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया. दमकल के पहुंचने से पहले ही स्थानीय स्तर पर टैंकर मंगाकर पानी का छिड़काव किया गया, जिससे काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. हालांकि तब तक दोनों दुकानों में रखे सामान पूरी तरह जल चुके थे.

 

इस अग्निकांड में लगभग 3 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. पीड़ित दुकानदारों का कहना है कि उनकी रोजी-रोटी का एकमात्र सहारा इस आग में समाप्त हो गया, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है.

 

गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई. आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. लेकिन प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या अन्य तकनीकी कारणों की आशंका जताई जा रही है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग की है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही