Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : पराली लदी चलती गाड़ी में लगी भीषण आग, ड्राइवर-खलासी ने कूदकर बचाई जान

झरिया थाना क्षेत्र स्थित धनबाद-झरिया मुख्य मार्ग पर माइन रेस्क्यू के समीप बीती रात एक चलती बिचाली (पराली) लदी गाड़ी में अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी गाड़ी धू-धू कर जलने लगी. घटना के दौरान कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
Advertisement
Advertisement
  • माइन रेस्क्यू के पास मची अफरा-तफरी

Dhanbad :  झरिया थाना क्षेत्र स्थित धनबाद-झरिया मुख्य मार्ग पर माइन रेस्क्यू के समीप बीती रात एक चलती बिचाली (पराली) लदी गाड़ी में अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी गाड़ी धू-धू कर जलने लगी. घटना के दौरान कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी झरिया से धनबाद की तरफ जा रही थी. इसी दौरान अचानक वाहन के पिछले हिस्से से धुआं उठने लगा, जो कुछ ही मिनटों में आग की लपटों में बदल गया. स्थिति को भांपते हुए गाड़ी में सवार ड्राइवर और खलासी ने बिना देर किए चलती गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई.

 

Uploaded Image

 

चालक ने बताया कि बिचाली लदा होने के कारण आग तेजी से फैल गया और पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया. आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने की कोशिश की. लेकिन इतनी भीषण आग लगी थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया.

 

आग की ऊंची-ऊंची लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं, जिससे राहगीरों में भी दहशत फैल गई. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया. हालांकि तब तक गाड़ी पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी.

 

इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. लेकिन वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गया है, जिससे मालिक को भारी नुकसान हुआ है. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आग लगने के संभावित कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही