Search

 
 
 

धनबाद : जिले में मिजिल्स-रूबेला टीकाकरण अभियान 12 अप्रैल से, 15 साल तक के बच्चों को लगेगा टीका

 
Dhanbad : धनबाद जिले में मिजिल्स-रूबेला टीकाकरण अभियान 12 अप्रैल से शुरू होगा. इसमें 15 साल तक के बच्चों को टीका दिया जाएगा.अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 11 अप्रैल को लूबी सर्कुलर रोड़ स्थित स्वास्थ्य केंद्र से जागरूकता रैली निकाली. इसमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, पारा मेडिकल स्टाफ व स्वास्थ्य विभाग के कर्मी शामिल. रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सिविल सर्जन कार्यालय पहुंची. डॉ. संजीव कुमार ने लोगों से अपने बच्चों को मिजिल्स-रूबेला का टीका जरूर लगवाने की अपील की. कहा कि यदि सभी का सहयोग मिला तो हम जिले में मिजिल्स-रूबेला जैसी खतरनाक बीमारी से बच्चों को बचाने में कामयाब होंगे. 5 साल से 15 साल तक के बच्चों का टीकाकरण स्कूलों में, जबकि 5 साल से नीचे के बच्चों टीकाकरण आंगनबाड़ी केंद्र में होना है. सभी लोग अपने नौ माह से पंद्रह वर्ष तक के बच्चों को एमआर का टीका जरूर लगवाएं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-principal-honored-the-7th-class-school-topper/">धनबाद

: 7वीं कक्षा की स्कूल टॉपर को प्राचार्य ने किया सम्मानित [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही