Search

 
 
 

धनबादः पुलिस का मेगा एक्शन, 249 वारंटों का निष्पादन; 34 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक ही रात में कुल 249 लंबित वारंटों का निष्पादन किया गया. इनमें 156 अभियुक्त वारंट, 59 गवाह वारंट, 3 कुर्की वारंट व 31 स्थायी वारंट शामिल हैं. अभियान के दौरान 34 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया.
 
अभियान में शामिल पुलिस अधिकारी.

Dhanbad : धनबाद जिला पुलिस ने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए सोमवार देर रात मेगा अभियान चलाया. एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई की गई, जिसमें 249 वारंटों का निष्पादन किया गया और  कुल 34 आरोपी गिरफ्तार किए गए. जिले के सभी डीएसपी व एसडीपीओ अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान का खुद नेतृत्व करते नजर आए. सिटी एसपी व ग्रामीण एसपी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे थे.


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक ही रात में कुल 249 लंबित वारंटों का निष्पादन किया गया. इनमें 156 अभियुक्त वारंट, 59 गवाह वारंट, 3 कुर्की वारंट व 31 स्थायी वारंट शामिल हैं. पुलिस टीमों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार छापेमारी कर लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों को दबोचने में सफलता हासिल की. अभियान के दौरान 34 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया.

 

https://lagatar.in/in-garhwa-a-wedding-guest-was-beaten-to-death-following-a-dispute-over-putting-glasses-on-the-groom-the-accused-remains-at-large 

 

एसएसपी प्रभात कुमार ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा है कि लंबित वारंटों के निष्पादन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने अप्रैल के अंत तक 50 प्रतिशत लंबित वारंटों के निष्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया है. कहा कि आगे भी इसी तरह के विशेष अभियान लगातार चलाए जाएंगे. ताकि जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही