Search

 
 
 

धनबाद : खनन विभाग की कार्रवाई, राजगंज में अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

अवैध खनन, भंडारण और परिवहन पर लगाम लगाने के उद्देश्य से डीसी आदित्य रंजन के निर्देश पर खनन टास्क फोर्स लगातार अभियान चला रही है. इसी क्रम में शनिवार को राजगंज थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान खनन विभाग ने अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर लिया.
 

Dhanbad :  अवैध खनन, भंडारण और परिवहन पर लगाम लगाने के उद्देश्य से डीसी आदित्य रंजन के निर्देश पर खनन टास्क फोर्स लगातार अभियान चला रही है. इसी क्रम में शनिवार को राजगंज थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान खनन विभाग ने अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर लिया.

 

ट्रैक्टर चालक, मालिक व अन्य पर प्राथमिकी दर्ज

इस संबंध में जिला खनन पदाधिकारी रितेश राज तिग्गा ने बताया कि खनन विभाग और राजगंज थाना की पुलिस ने आज संयुक्त रूप से क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान डोमनपुर की ओर से आ रहे एक ट्रैक्टर की जांच की गयी. जांच में पाया गया कि ट्रैक्टर पर बालू लदा है और उसके पास वैध परिवहन चालान नहीं है. जिसके बाद ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया. इस मामले में ट्रैक्टर चालक, मालिक और अवैध परिवहन में संलिप्त अन्य लोगों के विरुद्ध राजगंज थाना में खनिज अधिनियम एवं अन्य सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी.

 

आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

रितेश राज तिग्गा ने कहा कि खनिज पदार्थों के अवैध खनन और परिवहन में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. चेकिंग अभियान में खान निरीक्षक सुमित प्रसाद, बसंत उरांव, राजगंज थाना के सहायक अवर निरीक्षक अरुण कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही