Maithon : बराकर नदी के बरमुड़ी बालूघाट की बंदोबस्ती कालीपहाड़ी पूरब पंचायत के नाम होने पर ग्रामीणों ने राज्य के कृषि, सहकारिता व मत्स्य पालन मंत्री बादल पत्रलेख के प्रति आभार जताया है. कालीपहाड़ी पूर्व पंचायत के ग्रामीण 6 मई को कांग्रेस नेता सुधांशु शेखर झा के नेतृत्व में रांची में मंत्री से मिले और शॉल ओढ़कर व बुके देकर उन्हें सम्मानित किया. बादल पत्रलेख ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार आदिवासियों व समाज के गरीबों के जीविकोपार्जन और उनके मान-सम्मान की रक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित है. मंत्री से मिलने वालों में लखीराम टुडू, नारायण मरांडी, अजय बास्की, सुखदेव टुडू, संजय मरांडी, अमर टुडू, सुरेश मरांडी शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-devotees-circumambulate-the-bhokta-khunta-by-piercing-nails-in-the-back-chest-tongue/">धनबाद
: भक्तों ने पीठ, छाती, जीभ में कील चुभोकर की भोक्ता खूंटा की परिक्रमा [wpse_comments_template]
धनबाद : बरमुड़ी बालूघाट की बंदोबस्ती होने पर मंत्री बादल पत्रलेख के प्रति जताया आभार

Leave a Comment